Shivani Singh New Bhojpuri Song: नए रोमांटिक सॉन्ग ‘जाड़ में भातार से’ के साथ लौटीं शिवानी सिंह, पीली लहंगा-चोली में अनुराधा यादव ढाएंगी कहर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Dec 2025 6:14 PM

विज्ञापन

शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना 'जाड़ में भातार से', फोटो- इंस्टाग्राम

Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के नए गाने ‘जाड़ में भातार से’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. अनुराधा यादव और संजय के रोमांस से सजा गाना 31 दिसंबर सुबह 7 बजे Wave Music पर रिलीज होगा.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song Jad Mein Bhatar Se: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया नया भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग ‘जाड़ में भातार से’ का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

गाने का ऐलान करते हुए Wave Music ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘जाड़ में भातार से’ कल सुबह 31 दिसंबर 2025 को ठीक 7:00 AM बजे रिलीज हो रहा है. साल का अंत एक बड़े धमाके के साथ देखना न भूलें, Wave Music पर”. ऐसे में आइए अब इस आने वाले गाने की खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें पोस्टर-

अनुराधा यादव के खूबसूरत एक्सप्रेशंस का चलेगा जादू

रिलीज किए गए पोस्टर में अनुराधा यादव बेहद खूबसूरत पीले रंग की लहंगा-चोली में पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं, उनके बगल में सिंगर शिवानी सिंह खड़ी दिखाई दे रही हैं. पोस्टर से ही गाने की रोमांटिक और देसी वाइब का अंदाजा लगाया जा सकता है.

म्यूजिक वीडियो में अनुराधा यादव के साथ एक्टर संजय भी नजर आने वाले हैं. पोस्टर को देखकर साफ लगता है कि इस गाने में अनुराधा यादव अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं. गाने के बोलों से यह भी हिंट मिलता है कि वह अपने ऑन-स्क्रीन पति संजय के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई देंगी.

गाने की टीम

  • सिंगर- शिवानी सिंह
  • फीट- अनुराधा यादव और संजय
  • लिरिक्स- सूरज सिंह
  • म्युजिक- रेल्हन स्टूडियो – प्रकाश सोनी
  • निर्देशक- गोविन्द प्रजापति

कुल मिलाकर, ‘जाड़ में भातार से’ साल के आखिरी दिन रिलीज़ होने वाला एक फुल-ऑन एंटरटेनिंग और रोमांटिक भोजपुरी गाना होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘मरद बेदर्दी’ रिलीज, विमल पांडे-पल्लवी गिरी के ऑन-स्क्रीन रोमांस ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola