शिवानी सिंह का नया गाना ‘धीरे धीरे ए जीजा’ रिलीज, मिशिका सिंह ने बिखेरीं अदाएं

Updated:
विज्ञापन
शिवानी सिंह का नया गाना ‘धीरे धीरे ए जीजा’ रिलीज, मिशिका सिंह ने बिखेरीं अदाएं

Shivani Singh New Holi Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया होली सॉन्ग ‘धीरे धीरे ए जीजा’ रिलीज हो गया है. वीडियो में अमरजीत की जोड़ी मिशिका के साथ देखने मिल रही है. दोनो की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री लोगो को बहुत पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Shivani Singh New Holi Bhojpuri Song: होली का त्योहार हल्की नोंकझोंक, मजाक-मस्ती और शरारतों के बिना अधूरा लगता है. सतरंगी होली रंगों की बौछार, ढेर सारी मिठाइयों और अपनों के प्यार के साथ ही पूरी होती है. ऐसे में अगर नए और शानदार गाने भी जुड़ जाएं तो त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है. इसी कड़ी में शिवानी सिंह और अमरजीत तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘धीरे धीरे ए जीजा’ रिलीज हो गया है. वीडियो में अमरजीत तिवारी के साथ मिशिका की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और मस्ती भरे पल गाने को खास बना रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

एक्ट्रेस लहंगे में दिख रही खूबसूरत

म्यूजिक वीडियो में अमरजीत तिवारी और शिवानी सिंह रोमांटिक और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच होली की प्यारी छेड़छाड़ देखने को मिल रही है. वीडियो में मिशिका बेहद खूबसूरत पिंकिश-व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं. मैचिंग ज्वेलरी, खुले बाल और हल्का मेकअप उन्हें आकर्षक लुक दे रहा है. वहीं दूसरी ओर अमरजीत शर्ट और डेनिम में कूल और डैशिंग अंदाज में दिख रहे हैं. उनका देसी-कूल अपीयरेंस फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

सॉन्ग पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

‘धीरे धीरे ए जीजा’ सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, “सुपरहिट है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इस बार होली पर यही बजेगा.” अन्य यूजर्स ने लिखा, “नाइस सॉन्ग” और “ए-वन भोजपुरी सॉन्ग.”

गाने की पूरी कास्ट और क्रेडिट

  • एल्बम: धीरे धीरे ए जीजा
  • सिंगर: अमरजीत तिवारी और शिवानी सिंह
  • गीतकार: प्रिंस प्रियदर्शी
  • संगीत निर्देशक: प्रियांशु सिंह
  • एक्टर–एक्ट्रेस: अमरजीत तिवारी और मिशिका
  • प्रोडक्शन: पैराडाइज प्रोडक्शन
  • कोरियोग्राफर: अंशु
  • डीआई: रोहित सिंह
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें- शिवानी सिंह का ‘गाल जीजा जी’ रिलीज, मस्ती भरे बोल ने फैंस का जीता दिल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola