शिवानी सिंह का ‘गाल जीजा जी’ रिलीज, मस्ती भरे बोल ने फैंस का जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
शिवानी सिंह का ‘गाल जीजा जी’ रिलीज, मस्ती भरे बोल ने फैंस का जीता दिल

Shivani Singh New Holi Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘गाल जीजा जी’ रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. जीजा- साली की चुलबुली नोकझोंक और मजेदार बोल की वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Shivani Singh New Holi Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए एक और मस्ती भरा ट्रैक आ गया है. शिवानी सिंह का नया  होली गाना ‘गाल जीजा जी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गाना सुनते ही साफ समझ आता है कि इसे पूरी तरह एंटरटेनमेंट के मूड में तैयार किया गया है. देसी अंदाज, आसान शब्द और चुलबुली आवाज इन सबका मिला-जुला असर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

जीजा- साली की मजेदार केमिस्ट्री

इस गाने में शिवानी सिंह ने अपनी आवाज से रौनका ला दी है. गाना हल्का-फुल्का सुनने में देसी टच दे रहा है. ‘गाल जीजा जी’ में जीजा- साली के रिश्ते की प्यारी छेड़छाड़ को बड़े मजेदार तरीके से दिखाया गया है. बोल इतने सिंपल और कैची हैं कि एक बार सुनने के बाद खुद ब खुद याद हो जाते हैं. शिवानी सिंह ने अपनी चंचल आवाज से गाने में अलग ही जान डाल दी है. उनकी आवाज में जो मिठास और शरारत है, वही इस ट्रैक को खास बनाती है.

म्यूजिक और वीडियो दोनों हिट

गाने का म्यूजिक भी काफी जोशीला है. ढोलक और देसी बीट्स सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. वीडियो में रंग-बिरंगे सेट और ट्रेडिशनल लुक दर्शकों को अट्रैक्ट कर रहे हैं. कलाकारों के एक्सप्रेशन और डांस गाने को और मजेदार बना देती है. गाने में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन जीजा के साथ रंग खेलते नजर आती है. वह कहती हैं की लाल- लाल रंग से मेरा गाल रंग दिए. गाने में जीजा – साली की भरपूर मस्ती देकने को मिलती है.

‘गाल जीजा जी’ का वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

  • साॉन्ग – गाल जीजा जी
  • सिंगर – शिवानी सिंह
  • लिरिक्स – पंचाम सिन्हा
  • म्यूजिक डायरेक्टर – प्रियांशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर – आर्यन देव
  • कम्पनी – शिवानी सिंह आॉफिशियल

सोशल मीडिया पर बढ़ता क्रेज

फैंस के रिएक्शन
फैंस के रिएक्शन

रिलीज के बाद से ही ‘गाल जीजा जी’ को यूट्यूब पर लगातार व्यूज मिल रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में शिवानी सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स इसे इस साल का मस्ती भरा हिट गाना बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली’ रिलीज, मुस्कान की अदाओं ने जीता दिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola