खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली’ रिलीज, मुस्कान की अदाओं ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली’ रिलीज, मुस्कान की अदाओं ने जीता दिल

Khushi Kakkar New Bhojpuri song: होली सीजन शुरू होते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग जमने लगा है. खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली ’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri song: त्यौहार आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में गाने की मांग बढ़ जाती है. होली के मौके पर तो हर साल नए गाने की एंट्री होती है. इस बार भी रंगो के त्यौहार से पहले खुशी कक्कड़ का नया फेस्टिव ट्रैक ‘जीजा साली के होली’ दर्शकों के बीच आ चुका है, जिसने आते ही पूरा माहौल रंगीन बना दिया है. गाने के वीडियो मे भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कान दिखाई देती है, जो देसी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस गाने को दर्शक खुशी कक्कड़ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. खबर लिखे जाने तक म्यूजिक वीडियो  ने एक हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं, और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

वीडियो में दिखा रंगों और ग्लैमर का तड़का

म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान नजर आती है, जो अपने ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही हैं. रंग- गुलाल से भरे सेटअप और उनकी एनर्जी से वीडियो और भी रोमांचक दिख रही है. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी गाने की सबसे बड़ी हाइलाईट बनकर सामने आती है. वीडियो में मुस्कान अपने ऑन स्क्रीन जीजा को फोन कर होली खेलने के लिए बुलाते नजर आती है. वह शरारती अंदाज में कहती हैं कि फगुआ के मौके पर आकर जीजा मेरे साथ रंग खेले और जमकर गुलाल लगाएं. एक्ट्रेस गाने के बोल में मजाकिया अंदाज में यह भी कहते दिखती हैं कि जितना मन करे उतना रंग लगाइए, दीदी से डरने की जरूरत नहीं है. इसी नोकझोंक और चुलबुले बात से पूरा वीडियो जीजा – साली की मस्ती और होली के रंगों से भर जाता है.

यह रहा पूरा वीडियो

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – जीजा साली के होली
  • सिंगर – खुशी कक्कड़
  • एक्ट्रेस – मुस्कान kt
  • लिरिक्स – आजाद भारती
  • म्यूजिक – टिंकू तूफान केशरी
  • वीडियो डायरेक्टर – आशीश पार्क
  • कम्पनी – खुशी कक्कड़ ऑफिशियल

गाने पर फैंस के रिएक्शन

फैंस के रिएक्शन

खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली’ रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. अब फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा, बेस्ट खुशी जी. एक यूजर ने लिखा, बहुत मस्त सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, सुपर-डुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, आपकी आवाज में जादू है खुशी जी. एक यूजर ने लिखा, सुपर हिट खुशी जी.

यह भी पढ़ें: Border 2: रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी बॉर्डर 2 ने कांतारा को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola