Khushi Kakkar New Holi Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘भांग ना पिया तो क्या किया’ रिलीज, होली के रंग में डूबे दिखे रितेश पांडे

Updated:
विज्ञापन

गाने के दौरान सिंगर रितेश पांडे

Khushi Kakkar New Holi Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का नया होली गाना ‘भांग ना पिया तो क्या किया’ आज 3 फरवरी टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. इस गाने को खुशी के साथ भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानिए गाने के बारे में विस्तार से…

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Holi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर नया गाना धूम मचाने आ गया है. खुशी कक्कर और रितेश पांडे का सॉन्ग ‘भांग ना पिया तो क्या किया’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया. गाने में रितेश के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा सिंह और पल्लवी सिंह नजर आ रही है, जो अपनी खूबसूरती से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. वीडियो में मस्ती और देसी अंदाज की झलक देखने को मिलती है.

विज्ञापन

वीडियो में रितेश की जबरदस्त एंट्री

सीन की शुरूआत रितेश पांडे की स्वैग वाली एंट्री से होती है.  जहां पल्लवी सिंह अपनी ऑनस्क्रीन प्रेमी (रितेश) पर अपना जादू चलाते दिखती हैं. चारों तरफ लोग भांग के नशे में डूबे और रंग- गुलाल खेलते नजर आते हैं. वहीं बैकग्राउंड में ढोल नगाड़ों की आवाज माहौल को और ज्यादा मस्त बना देती है. गाने में सिंगर बोल रहे हैं कि अगर होली में ‘भांग नहीं पिया तो क्या किया’. उसी पर उनकी ऑनस्क्रीन भाभी (नेहा सिंह) बोलती है की नशा में पूरे शरीर का हाल खराब कर लिए हो. आगे कहती है की घर चलो अबीर खेलने का टाइम हो गया है.  

यह रहा पूरा गाना

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – भांग ना पिया तो क्या किया
  • सिंगर – रितेश पांडे, खुशी कक्कर
  • म्यूजिक – छोटू रावत
  • एक्ट्रेस – पल्लवी सिंह और नेहा सिंह
  • कॉनसेप्ट – छोटन मनीश
  • डायरेक्टर – आशीश सत्यार्थी
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरज – सोनू श्रीवास्तव
  • डीओपी – संतोष यादव, नवीन
  • कोरियोग्राफर – अनुज मौर्या
  • एडिटर – पप्पू वर्मा

यह भी पढ़ें: Shivani Singh New Bhojpuri Song: ‘सिंगार लागे फिका’ गाना हुआ वायरल, पति के यादों में खोई नजर आई माही श्रीवास्तव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola