Shivani Singh New Bhojpuri Song: ‘सिंगार लागे फिका’ गाना हुआ वायरल, पति के यादों में खोई नजर आई माही श्रीवास्तव

Updated:
विज्ञापन
Shivani Singh New Bhojpuri Song: ‘सिंगार लागे फिका’ गाना हुआ वायरल, पति के यादों में खोई नजर आई माही श्रीवास्तव

Shivani Singh New Bhojpuri Song Singaar Lage Fika: शिवानी सिंह का नया गाना ‘सिंगार लागे फिका’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने को दर्शक खूब प्यार दे रहे है. गाना सुनने में बिल्कुल देसी और इमोशनल फिल दे रहा है. पढ़ें पूरी स्टोरी…

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नया धमाकेदार सॉन्ग ‘सिंगार लागे फिका’ के साथ वापस लौट आई हैं. यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. गाने में प्यार नाराजगी और मन की बात साफ- साफ झलकती है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आती है, जो अपने जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस से गाने को शानदार बना दी है. आइए जानें गाने की कहानी और कलाकारों के बारे में. 

पति के यादों में खोई दिखीं माही 

म्यूजिक वीडियो में माही गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आती है, जिसमें वह काफी सिंपल और खूबसूरत दिखाई देती हैं. ऑनस्क्रीन माही अपने पति को याद करते नजर आती हैं. वह कहती हैं कि कोई ऐसा नहीं रहा जो उनके रूप को देखे. पति के बिना सजना-सवरना अधूरा लगता है, इसलिए सिंगार भी फिका लगता है. पूरे गाने में एक्ट्रेस अपने से पति से दूर होने के दर्द को जाहिर करते दिखती है. एक्ट्रेस की आंखो में पति की कमी और इंतजार साफ झलकती है. 

‘सिंगार लागे फिका’ गाने की टीम 

‘सिंगार लागे फिका’ गाने को शिवानी सिंह ने गाया है, जो गाने में अलग सी इमोशनल टच दीया है. इसके लिरिक्स मुकेश मिश्रा ने लिखा है और म्यजिक छोटू बंटी ने दिया है, जो सुनते ही लोगों के कानों में बस जाती है. गाने को डायरेक्ट गोल्डी जायसवाल ने किया है, और प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. इसकी कोरियोग्राफी सोनी सोनकार ने की है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक डांस स्टेप और एक्सप्रेशंस गाने में दिए हैं. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आती हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशंस से दर्शकों के दिल जीत रही हैं. इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्डस भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. खबर लिखे जाने तक गाने ने 5 हजार से ज्यादा व्यूज जमा कर लिए हैं और यह नबंर्स आगे और बढ़ रहे हैं.

यह भी पढे़ं: Vijay Chouhan New Bhojpuri Song: होली से पहले विजय चौहान का ‘मिसी जनी गलिया’ ने मचाया तहलका, शिल्पी राज की आवाज ने लूटा दिल

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola