Vijay Chouhan New Bhojpuri Song: होली से पहले विजय चौहान का ‘मिसी जनी गलिया’ ने मचाया तहलका, शिल्पी राज की आवाज ने लूटा दिल

Updated at : 01 Feb 2026 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Chouhan New Bhojpuri Song misi jani galiya shilpi raj holi special

विजय चौहान का भोजपुरी गाना

Vijay Chouhan New Bhojpuri Song: विजय चौहान का मिसी जनी गलिया रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. होली स्पेशल यह गीत लोगों के बीच में काफी सुर्खियां बटोर रही है. गाने में ठेठ भोजपुरिया बोल का इस्तेमाल किया गया है. विजय और शिल्पी की ऑन स्क्रिन जोड़ी सबको बहुत पसंद आ रही है. पढे़ं पूरी स्टोरी…

विज्ञापन

Vijay Chouhan New Bhojpuri Song: होली का मौसम आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए-नए रंगीन गाने रिलीज होने लगते हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी स्टार विजय चौहान एक बार फिर होली का जबरदस्त तोहफा लेकर आए हैं. उनका नया भोजपुरी गाना “मिसी जनी गलिया” आज रिलीज हो चुका है, जो शरारत, मस्ती और देसी ठिठोली से भरपूर है.

यह गाना रंगों वाली होली के साथ-साथ छेड़छाड़, हंसी-मजाक और गांव की मस्ती को खूबसूरती से दिखाता है. विजय चौहान और शिल्पी राज की जोड़ी ने गाने में ऐसा रंग जमाया है कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. तेज, डांस करने लायक म्यूजिक और देसी टच इसे और खास बना देता है. ढोल और हारमोनियम की धुन गाने को पूरी तरह होली स्पेशल फील देती है.

होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट

विजय चौहान की आवाज में हमेशा की तरह इस बार भी जबरदस्त जोश और एनर्जी सुनने को मिलती है. उनका देसी अंदाज और एक्सप्रेशन गाने में जान डाल देता है. ठेठ भोजपुरिया बोली की वजह से गाना सीधे दिल से जुड़ता है और होली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट बन जाता है. अगर वीडियो की बात करें तो यह भी किसी रंगीन होली से कम नहीं है. चारों तरफ उड़ते रंग, गांव-मोहल्ले का सेट और कलाकारों के बीच प्यार भरी मस्ती गाने को और मजेदार बना देती है. पूरा वीडियो देखने में काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लगता है.

यहां सुनें पूरा गाना

शिल्पी राज लहंगा में दिख रही हैं

लुक की बात करें तो विजय चौहान कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं शिल्पी राज लहंगा में दिख रही हैं. दोनों कलाकार रंगों में पूरी तरह रंगे नजर आते हैं, और शिल्पी के झुमके वीडियो में अलग ही चमक बिखेरते हैं.

गाने की पूरी जानकारी

एल्बम: मिसी जनी गलिया
गीत: मिसी जानी गलिया
गायक: विजय चौहान, शिल्पी राज
कलाकार: अपर्णा मलिक
गीतकार: रजनीश चौबे
संगीत: छोटू रावत
वीडियो निर्देशन: सुनील रॉक, आशीष यादव
एडिटर: प्रवीण यादव
कोरियोग्राफी: राहुल यादव
डीआई: पवन
डिजिटल हेड: विक्की यादव
लेबल: रितेश पांडे ऑफिशियल

यह भी पढे़ं: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, जुहू में देर रात मची अफरा-तफरी, FIR दर्ज

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola