Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, जुहू में देर रात मची अफरा-तफरी, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, जुहू में देर रात मची अफरा-तफरी, FIR दर्ज

Firing On Rohit Shetty Home: मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात फायरिंग की खबर से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. हालांकि इस मामले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Rohit Shetty House Firing: रविवार की सुबह फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हलचल मच गई, जब मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. बताया गया कि जुहू इलाके में उनके आवास के बाहर देर रात फायरिंग की आवाजें सुनी गईं. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अब इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं, ताकि फायरिंग के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

स्थानीय लोगों के अनुसार, आधी रात के बाद गोली जैसी आवाजें सुनते ही पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. सुबह तक पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रही और पूरे इलाके की जांच की गई. अब इस

देर रात हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात रविवार रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुई है. दावा किया जा रहा है कि चार गोलियों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन फायरिंग किसने की और कितने लोग इसमें शामिल थे, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. आरोपी घटना के बाद फरार बताए जा रहे हैं.

पुलिस की आधिकारिक पुष्टि

मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने भी फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि इमारत पर किसी ने गोली चलाई है. मामले की जांच के लिए जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है.

यह भी पढे़ं: Mardani 3 Vs Border 2 First Day Collection: ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? 8 गुना कमाई का अंतर

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola