समर सिंह का नया गाना ‘रसगुल्ला लागेला’ हुआ रिलीज, मजेदार है वीडियो

Samar Singh New Bhojpuri Holi Song: होली के मौके पर समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘रसगुल्ला लागेला’ रिलीज हुआ है. ठेठ भोजपुरिया अंदाज और तेज बीट्स इसे परफेक्ट फेस्टिव सॉन्ग बनाते हैं. समर सिंह और नेहा राज की दमदार आवाज ने गाने में जान डाल दी है.
Samar Singh New Bhojpuri Holi Song: होली जैसे-जैसे करीब आ रही है, नए गानों का क्रेज भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसी माहौल के बीच समर सिंह का नया भोजपुरी होली सॉन्ग ‘रसगुल्ला लागेला’ रिलीज हो गया है. गाना ठेठ भोजपुरिया बोली में गाया गया है और इसकी तेज, दमदार बीट्स इसे परफेक्ट होली फेस्टिव स्पेशल बनाती हैं. देसी होली सेट और कलाकारों का पारंपरिक अंदाज वीडियो को असली देसी वाइब देता है. ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अपने अंदाज से गाने में जान डाल दी है. साथ ही नेहा राज की आवाज ने गाने को और भी असरदार बना दिया है.
यहां देखें वीडियो
समर सिंह और नेहा राज की आवाज ने बनाया गाना खास
समर सिंह की ठेठ बोली और उनकी आवाज का दमदार पंच गाने को अलग पहचान देता है. वहीं नेहा राज की सुरीली आवाज पूरे सॉन्ग के मूड को खूबसूरती से निभाती है. सॉफ्ट और हार्ड वॉइस का बेहतरीन मेल गाने को और भी मजेदार बना देता है. इसकी तड़कती-भड़कती बीट्स भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के लिए शानदार होली प्लेलिस्ट चॉइस साबित हो सकती हैं. वीडियो में रंगों की मस्ती और हल्की-फुल्की शरारत साफ नजर आती है. दोनों कलाकार प्यार और होली के रंग में डूबे दिखाई देते हैं.
एक्ट्रेस ने हरे लहंगे में बिखेरा जलवा
वीडियो में एक्टर डेनिम और व्हाइट फ्लोरल प्रिंट स्वेटशर्ट में होली का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही हैं. उनके बाल सलीके से बंधे हुए हैं और मेकअप सिंपल होने के बावजूद फेस्टिव लुक को पूरा कर रहा है. कुल मिलाकर उन्होंने खुद को बेहद ग्रेसफुल अंदाज में पेश किया है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और गाने के मुताबिक एक्सप्रेशंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.
सॉन्ग की कास्ट की जानकारी
- एल्बम- रसगुल्ला लागेला
- सिंगर- समर सिंह और नेहा राज
- लिरिक्स- हरिंद्र हरियाली
- म्यूजिक- अभिराम पांडे
- कॉन्सेप्ट- समर मोदी
- डायरेक्टर- पप्पू वर्मा, मुरली
- डीओपी- मनोज विशवकर्मा
- कॉरियोग्राफर- घायल, अमन
- डीआई- रोहित सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










