होली पर अंतरा सिंह का धमाका, ‘बलम के पिचकारी’ गाने ने मचाई धूम
Antra Singh New Bhojpuri Song
Antra Singh New Bhojpuri Song: होली पर अंतरा सिंह का नया मजेदार गाना ‘बलम के पिचकारी’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच पॉपुलर हो रहा है. सॉन्ग की तेज बीट्स और मजेदार बोल इसे लोगों की होली फेवरेट सॉन्ग लिस्ट में डाल रही है.
Antra Singh New Bhojpuri Song: होली पर अंतरा सिंह का नया धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. गाने में अंतरा की आवाज इसे एक स्पेशल टच दे रही है. यह गाना ‘बलम के पिचकारी’ ठेठ भोजपुरिया बोली और देसी अंदाज में गाया गया है. अपने इस ही अंदाज के वजह से यह सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो में देसी और मॉडर्न सेटअप का कॉम्बिनेशन देखने मिल रहा है, इससे लोग वीडियो से और ज्यादा कनेक्ट कर पा रहे हैं. सॉन्ग में होली के फेस्टिवल के बीच पति पत्नी की प्यार भरी शरारत देखने मिल रही है.
क्या है वीडियो में खास ?
वीडियो में एक्टर-एक्ट्रेस रोमांटिक और शरारती अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों ही होली के रंग में रंगे मस्ती करते दिख रहे हैं. एक्टर सॉन्ग में कैजुअल डेनिम और शर्ट पहने कूल लुक में दिखे. साथ ही एक्टर ने सफेद कुर्ते को भी अच्छे तरीके से कैरी किया हुआ है.वहीं एक्ट्रेस का खूबसूरत देसी अंदाज देखने मिला. वीडियो में एक्ट्रेस ने दो शानदार लुक कैरी किए हुए हैं. एक लुक में उन्होंने बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी है तो वहीं दूसरे लुक में वह बहुत ही सुंदर सफेद सूट में नजर आईं.
गाने की कास्ट
- सॉन्ग- बलम के पिचकारी
- सिंगर- अंतरा सिंह प्रियंका
- लिरिक्स- महेश परदेशी
- मयूजिक- अंजानी सिंह
- वीडियो डायरेक्टर- आशीष कुमार
- प्रोड्यूसर- राकेश कुमार
यह भी पढ़ें: समर सिंह का नया धमाका ‘देवरा के डालल’ रिलीज, अदिति संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए