रितेश पांडे का नया गाना 'दिलवा के मालिक' रिलीज, तोशी द्विवेदी ने बनाया दीवाना
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Feb 2026 11:48 AM
रितेश पांडे का नया गाना 'दिलवा के मालिक', फोटो- इंस्टाग्राम
Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: होली के अवसर पर रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग 'दिलवा के मालिक' रिलीज हो गया है. गाने को रितेश और शिल्पी राज ने गाया है. ऑनस्क्रीन एक्टर की जोड़ी तोशी द्विवेदी के साथ देखने मिल रही है.
Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: होली रंग, गुलाल और अपनों से मेलजोल बढ़ाने का अवसर है. त्योहार की इस मस्ती के बीच रितेश पांडे ने नया होली सॉन्ग रिलीज किया है. दोनों की आवाज ने गाने में चटख रंग भर दिए हैं. उनकी मजेदार आवाज, भोजपुरिया बोली और शरारती अंदाज गाने को खास बनाते हैं. गाने के वीडियो में रितेश की जोड़ी तोशी द्विवेदी के साथ नजर आ रही है. एक्टर और एक्ट्रेस खुलकर होली का आनंद लेते दिख रहे हैं.
देखें वीडियो
एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज
भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस स्टार तोशी द्विवेदी वीडियो में अपना ग्लैमर बिखेरती नजर आई. गाने में एक्ट्रेस अपने देसी और मॉडर्न अंदाज को परफेक्टली बैलेंस करती दिखी. दोनों ही लुक उन पर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. तोशी का एक लुक मॉडर्न वन-पीस ड्रेस में नजर आया, वहीं दूसरा लुक लहंगे और सलवार सूट में दिखा. मॉडर्न शॉर्ट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पार्टी मेकअप किया है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 1500 से अधिक व्यूज आ चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.
गाने को मिला लोगों का भरपूर प्यार
वीडियो में रितेश पांडे और तोशी द्विवेदी की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. दोनों होली के मौके पर शरारती और रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. उनकी शानदार केमिस्ट्री को लोगों ने कमेंट्स के जरिए खूब सराहा है. एक यूजर ने लिखा, “सुपर सॉन्ग है भइया जी.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “बवाल सॉन्ग.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गरदा सॉन्ग, हिट है भइया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










