Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘मोबिल डालता’ हुआ रिलीज, करिश्मा सिंह की अदाओं ने फैंस पर चलाया जादू

Updated:
विज्ञापन

रितेश पांडे का नया गाना ‘मोबिल डालता’, फोटो- इंस्टाग्राम

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Mobil Dalta: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का नया गाना ‘मोबिल डालता’ इंटरनेट पर छाया हुआ है. सॉन्ग में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस करिश्मा सिंह के साथ बनी है. आइए आपको गाने के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song Mobil Dalta: भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक रितेश पांडे का नया रोमांटिक गाना ‘मोबिल डालता’ रिलीज हो गया है. ये एक होली सॉन्ग है. इस पूरे गाने में करिश्मा संग देसी और मजेदार अंदाज मे रितेश नजर आ रहे हैं. म्यूजिक वीडियो में मोहब्बत और रोमांस को भरपूर दिखाया गया है. सॉन्ग खासकार युवा दर्शकों को खूब पसंद आएगी. फिलहाल सॉन्ग पर अब तक 105K व्यूज आ गए हैं और ये बढ़ ही रहे हैं.

विज्ञापन

रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग ‘मोबिल डालता’

गाने की कहानी और थीम

इस गाने मे रितेश पांडे – करिश्मा संग चुलबुले और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहें हैं. गाने मे रितेश अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार जताते और साथ ही उसे इम्प्रेस करते भी नजर आ रहें हैं. ऑन स्क्रीन दोनों के बीच प्यार और नोक-झोंक देखने को मिल रहा है. करिश्मा का नखरीला अंदाज गाने को और खास बना रहा है. पूरे वीडियो में दोनों के बीच मस्ती डांस और फ्लर्टिंग को दिखाया गया है. सॉन्ग में रितेश की एनर्जेटिक आवाज, कैची म्यूजिक और बीट लोगों को खूब पसंद आ रही है. रितेश रोमांटिक, शरारती और आशिक के रूप में नजर आ रहे हैं. अपने मजेदार अंदाज की वजह से यह सॉन्ग भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में रितेश-करिश्मा का लुक है देसी

गाने मे रितेश देसी, लेकिन ट्रेडिंग लुक में नजर आ रहें हैं. सिंगर ने चेक शर्ट और कैजुअल पैंट कैरी किया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. जबकि एक्ट्रेस करिश्मा ने साड़ी पहना हुआ है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. लाल चूड़ी, गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस अपने पिया का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है.

गाने के कलाकार

  • सिंगर: रितेश पांडे
  • लिरिक्स: बलिराम बिधाता
  • म्यूजिक: धर्मेंद्र चंचल
  • एक्ट्रेस: करिश्मा सिंह
  • वीडियो डायेक्टर: सुनील रॉक, आशीष यादव
  • एडिटर- प्रवीण यादव
  • कोरियोग्राफर- राहुल यादव
  • डीओपी- बृजेश यादव, गौरव
  • डीआई- पवन

यह भी पढ़ें Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का सबसे रोमांटिक गाना ‘बारूद ह जवानी’ मचाएगा तहलका, नम्रता मल्ला के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया पारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola