‘नीक लागे रंगवा’ में दिखी मुस्कान कुमारी की दिलकश अदाएं, रिलीज हुआ नया होली सॉन्ग

Updated:
विज्ञापन

‘नीक लागे रंगवा’ सॉन्ग, फोटो- इंस्टाग्राम

Priyanka Singh New Bhojpuri Holi Song: होली के खास मौके पर प्रियंका सिंह और विजय चौहान का नया होली स्पेशल गाना ‘नीक लागे रंगवा’ रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में मुस्कान कुमारी अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Priyanka Singh New Bhojpuri Holi Song: होली के पावन मौके पर प्रियंका सिंह और विजय चौहान का नया होली स्पेशल गाना रिलीज हो गया है. इस गाने को बेहद प्यारे और रोमांटिक अंदाज में तैयार किया गया है. वीडियो में एक नए-नवेले जोड़े की रंगों भरी होली को खूबसूरती से दर्शाया गया है. आइए गाने के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

देखें ये वीडियो

‘नीक लागे रंगवा’ गाने में दिखा पति-पत्नी के बीच रोमांस

‘नीक लागे रंगवा’ रिलीज होते ही लोगों के बीच तेजी से पॉपुलैरिटी बटोर रहा है. गाने का वीडियो रॉयल होली का शानदार फील देता है. इसमें एक्टर-एक्ट्रेस किसी राजकुमार और राजकुमारी से कम नहीं लग रहे हैं. दोनों बड़े ही प्यारे अंदाज में रंगों के इस त्योहार का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. गाने में पति-पत्नी के बीच होली के अवसर पर प्यार, अपनापन और हल्की-फुल्की शरारत को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. यही वजह है कि दर्शक इस गाने से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 2,500 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. रिलीज के साथ ही इसे सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

मुस्कान कुमारी का होली लुक है खूबसूरत

वीडियो में मुस्कान कुमारी का लुक व्हाइट कुर्ता में काफी अच्छा लग रहा है. उनका चमकदार सफेद लहंगा, सलीके से बना प्यारा सा जूड़ा और मैचिंग ज्वेलरी उन्हें किसी राजकुमारी जैसा लुक दे रहा है. जबकि एक्टर वायलेट रंग का चमकदार कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह लुक गाने की फेस्टिव वाइब को पूरी तरह मैच करता है.

सॉन्ग को लोगों ने दिया प्यार

देसी होली वाइब से भरपूर इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. लोग इस गाने पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या बात है भैया, बहुत बढ़िया गाना है आपका.” दूसरे यूजर ने लिखा, “कसम से मजा आ गया.”

यह भी पढ़ें- समर सिंह का नया गाना ‘रसगुल्ला लागेला’ हुआ रिलीज, मजेदार है वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola