Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का अब तक सबसे रोमांटिक गाना ‘जाड़ में भातार से’ रिलीज, अनुराधा यादव की अदाएं लूट ले गई दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2025 8:25 AM
शिवानी सिंह का नया गाना ‘जाड़ में भातार से’, फोटो- इंस्टाग्राम
Shivani Singh New Bhojpuri Song Jaad Mein Bhatar Se: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘जाड़ में भातार से’ आज सुबह 31 दिसंबर को रिलीज किया गया है. सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
Shivani Singh New Bhojpuri Song Jaad Mein Bhatar Se: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह साल 2025 के आखिरी दिन फैंस के लिए एक नया रोमांटिक सॉन्ग लेकर आई है. सॉन्ग रिलीज होने के बार में शिवानी ने एक दिन पहले ही दर्शकों को बता दिया था. इस गाने का नाम ‘जाड़ में भातार से’ है और आज ये 31 दिसंबर को सुबह-सुबह रिलीज कर दिया गया है. सॉन्ग रिलीज के साथ ही फैंस के बीच छा गया है. ये गाना काफी जबरदस्त है. आइए सॉन्ग के डिटेल के बारे में बताते हैं.
‘जाड़ में भातार से’ का जबरदस्त वीडियो
ननद को इस बात के लिए समझा रही अनुराधा यादव
‘जाड़ में भातार से’ सॉन्ग में अनुराधा यादव और संजय की केमिस्ट्री गजब की लग रही है. सॉन्ग में अनुराधा अपनी ऑन स्क्रीन ननद से कहती है कि ठंड के मौसम में अपने पति को बाहर जाने ना दे और उसके साथ ही रहे. सॉन्ग में अनुराधा के एक्सप्रेशन देखने लायक है. उनका डांस स्टेप भी गाने के साथ मैच कर रहा है. सॉन्ग में ग्रामीण जीवन की सादगी, रिश्तों की मिठास और शादीशुदा जीवन के छोटे-छोटे पल के बारे में बताया गया है.
जानें गाने के कलाकार
- यूट्यूब चैनल-वेब म्यूजिक
- सिंगर- शिवानी सिंह
- फीट- अनुराधा यादव और संजय
- लिरिक्स- सूरज सिंह
- म्युजिक- रेल्हन स्टूडियो – प्रकाश सोनी
- निर्देशक- गोविन्द प्रजापति
यूजर्स बोले- सुपर सॉन्ग है ये
सॉन्ग के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह सॉन्ग बहुत अच्छा लगा. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट सॉन्ग है ये. एक यूजर ने लिखा, अनुराधा मैडम आप मेरी फेवरेट है. एक यूजर ने लिखा, शिवानी सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अच्छी सिंगर है. एक यूजर ने लिखा, दिल ले लिया आपने मैडम. कुछ यूजर्स ने इस पर दिल वाला इमोजी बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










