Shivani Singh Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के सॉन्ग 'चूल्ही में झोंक दी' ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस पारुल यादव की परफॉर्मेंस ने बढ़ाया तापमान
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2025 10:21 AM
शिवानी सिंह का सॉन्ग 'चूल्ही में झोंक दी', फोटो- इंस्टाग्राम
Shivani Singh Bhojpuri Song Chulhi Mein Jhok Di: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह के सॉन्ग 'चूल्ही में झोंक दी' पर 171 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए. सॉन्ग एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा है.
Shivani Singh Bhojpuri Song Chulhi Mein Jhok Di: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का गाना ‘चूल्ही में झोंक दी’ एक बार फिर से चर्चा में है. सॉन्ग में नाराज पत्नी अपने गुस्से और दर्द को जाहिर करती है. वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. सॉन्ग के दमदार बोल, देसी अंदाज ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया. सॉन्ग पर अब तक 171 मिलियन+ व्यूज आ गए है और इस बारे में शिवानी ने अपने फैंस को जानकारी दी. अगर आपने ये गाना नहीं सुना और ना ही वीडियो देखा, तो आप यहां ये सॉन्ग सुन कर एंजॉय कर सकते हैं.
‘चूल्ही में झोंक दी’ का वीडियो
अपने पति पर गुस्सा करती दिखी पारुल यादव
भोजपुरी सॉन्ग ‘चूल्ही में झोंक दी’ में पारुल यादव अपने ऑन स्क्रीन पति गौरव कुशवाहा पर गुस्सा होते दिखती है. पारुल उससे कहती है कि वह उससे काफी परेशान हो गई है और उसका मन करता है कि उसकी जान ही ले ले. पारुल अपने पति पर गुस्सा दिखाते हुए कहती है उसके जैसे आदमी के सिर के दर्द को वह चूल्हे में झोंक देना चाहती है. पारुल मायके जाने की बात कहती है. पारुल आखिरी में कहती है कि वह हाथ जोड़कर उससे सुधरने की विनती करती है, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता.
सॉन्ग के बारे में
यूट्यूब चैनल- जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन – भोजपुरी
सिंगर- शिवानी सिंह
लिरिक्स- प्रिंस प्रियदर्शी
म्यूजिक डायरेक्टर- प्रियांशु सिंह
वीडियो डायरेक्टर- गोविंद प्रजापति
शिवानी सिंह का नया गाना ‘झुमका दुतलिया’
शिवानी सिंह का नया गाना ‘झुमका दुतलिया’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. इस गाने में सपना चौधरी और जानू यादव की केमिस्ट्री कमाल की लगी थी. सॉन्ग में सपना अपने पति से झुमका दिलाने की बात कहती है. सॉन्ग के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है और म्यूजिक कान्हा सिंह ने दिया है.
यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘झुमका दुतलिया’ रिलीज, सपना चौहान के ठुमकों ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










