Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का तड़कता-भड़कता गाना ‘जार लेब जवानी’ रिलीज, प्रियंका सिंह ने लगाया डांस और ग्लैमर का तड़का

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Dec 2025 5:40 PM

विज्ञापन

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना जार लेब जवानी, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘जार लेब जवानी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. जानिए गाने की कास्ट, खासियत और शुरुआती व्यूज की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Jaar Leb Jawani: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘जार लेब जवानी’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. यह एनर्जी से भरपूर और तड़कता-भड़कता गाना शनिवार शाम 5 बजे रिलीज किया गया, जिसने कुछ ही मिनटों में 1.5 हजार से ज्यादा व्यूज़ बटोर लिए.

इस गाने में शिल्पी राज के साथ अतुल ठाकुर और अंकित अग्रवाल ने भी अपनी आवाज दी है. गाने के कैची बोल और धमाकेदार म्यूजिक सुनते ही झूमने का मन करने लगता है. ऐसे में अगर आपने इस गाने को अबतक नहीं सुना, तो आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

प्रियंका सिंह राजपूत ने लगाया डांस और ग्लैमर का तड़का

गाने के म्यूजिक वीडियो में प्रियंका सिंह राजपूत अपने ऑन-स्क्रीन पति अंकित अग्रवाल के साथ डांस और ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं. दोनों के बीच भरपूर रोमांस देखने को मिलता है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बनाते हैं.

गाने की पूरी टीम

‘जार लेब जवानी’ के बोल नागेन्द्र निगम ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक राहुल रॉकी ने दिया है. वीडियो का निर्देशन सतीश राय ने किया है. यह गाना वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पी राज का एक और धमाका

शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘गरम कर’ हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. गाने के म्यूजिक वीडियो में हिट मशीन खेसारी लाल यादव के साथ रानी जी नजर आ रही हैं. यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री और भरपूर रोमांस देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola