Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ रिलीज, पति की याद में तड़पती दिखीं तान्या शर्मा

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना रेलिया, फोटो – इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ Wave Music Bhojpuri पर रिलीज हो गया है. इमोशनल कहानी, तान्या शर्मा के देसी डांस मूव्स और झूमने वाला म्यूजिक गाने को खास बना रहा है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ अब Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है.
इस गाने में तान्या शर्मा एक इमोशनल पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने पति को याद करते हुए दर्द और इंतजार की भावना को बखूबी पर्दे पर उतारती हैं. कहानी उन महिलाओं की भावनाओं को दिखाती है, जिनके पति काम के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं. आइए इसकी बाकी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
इमोशनल बोल, लेकिन झूमने वाला म्यूजिक
‘रेलिया’ के बोल भले ही दिल को छू लेने वाले और भावुक हैं, लेकिन इसका म्यूजिक पूरी तरह देसी टच लिए हुए है. गाने की धुन ऐसी है कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि यह गाना इमोशन और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन गया है.
तान्या शर्मा के देसी मूव्स ने लूटी महफिल
‘रेलिया’ गाने की सबसे बड़ी खासियत तान्या शर्मा के देसी डांस मूव्स हैं. उनका एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल परफॉर्मेंस गाने को और भी खास बना देता है. सादगी भरे लुक में तान्या का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया असर
शिल्पी राज की दर्द भरी लेकिन मीठी आवाज इस गाने की जान है. उनकी सिंगिंग सीधे दिल तक पहुंचती है और गाने के इमोशनल टच को कई गुना बढ़ा देती है.
‘रेलिया’ गाने की पूरी टीम
- गायिका – शिल्पी राज
- फीचरिंग – तान्या शर्मा
- गीतकार – दिनेश रेलहन
- संगीत निर्देशक – रेलहान स्टूडियो, प्रकाश सोनी
- वीडियो डायरेक्टर – लक्की विश्वकर्मा
कुल मिलाकर, ‘रेलिया’ उन दर्शकों के लिए परफेक्ट गाना है जो इमोशनल भोजपुरी सॉन्ग्स के साथ देसी बीट्स का मजा लेना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










