Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना 'ए मरद दरद बढईलअ' मचाएगा धूम, सुनीता सिंह के ग्लैमरस लुक ने मचाया शोर
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2025 2:33 PM
शिल्पी राज का नया गाना 'ए मरद दरद बढईलअ', फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song e marad dard badheela: शिल्पी राज का नया गाना 'ए मरद दरद बढईलअ' आने वाला है. सॉन्ग किस दिन रिलीज हो रहा, इसके बारे में भी सिंगर ने बता दिया. सॉन्ग में एक्ट्रेस सुनीता सिंह नजर आएंगी.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song e marad dard badheela: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंह शिल्पी राज अपने गानों से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शिल्पी का लेटेस्ट सॉन्ग ‘मोर पियवा गोर पियवा’ फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सॉन्ग में आयुष और जान्हवी मिश्रा ने साथ में काम किया हैं. इसके अलावा अब उनका लेटेस्ट ट्रैक आने वाला है, जिसका नाम ‘ए मरद दरद बढईलअ’ आने वाला है. सॉन्ग का पोस्टर आया है, जिसमें सॉन्ग के बारे में बताया गया है.
‘ए मरद दरद बढईलअ’ सॉन्ग का पोस्टर
‘ए मरद दरद बढईलअ’ सॉन्ग को शिल्पी राज और अमित स्टार गोरखपुरी ने गाया है. इसके गीतकार सत्यम राजा है और म्यूजिक पंकज राही (एमसीएफ स्टूडियो गाजीपुर) का है. वीडियो संदीप यादव ने बनाया है और डीओपी अमरजीत राडा का है. डिजिट विक्की यादव ने किया है. वीडियो में सुनीता सिंह नजर आएंगी. पोस्टर की बात करें तो इसमें सुनीता बड़े प्यार से अपने ऑन स्क्रीन पति को देख रही है. उन्होंने पिंक कलर का टॉप पहना है और उनके गले में मंगलसूत्र दिख रहा है.
किस दिन आएगा शिल्पी राज का ‘ए मरद दरद बढईलअ’ सॉन्ग?
ये गाना 30 दिसंबर को सुबह 06:30 बजे रिलीज होगा. ये सॉन्ग एमसीएफ म्यूजिक चैनल पर यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा.
शिल्पी राज का सॉन्ग ‘जार लेब जवानी’ आपने सुना?
शिल्पी राज का सॉन्ग ‘जार लेब जवानी’ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. सॉन्ग को अतुल ठाकुर और अंकित अग्रवाल और शिल्पी ने गाया था. वीडियो में प्रियंका सिंह राजपूत और अंकित अग्रवाल की जोड़ी ने जबरदस्त चर्चा बटोरी. वीडियो में अंकित और प्रियंका ने शानदार डांस भी किया है. इस रोमांटिक सॉन्ग में जबरदस्त रोमांस दर्शकों को देखने मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










