Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का न्यू ईयर सॉन्ग 'देहियां में जाड़ हो जाला' रिलीज, पूजा पंडित के डांस ने मचाया तहलका
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Dec 2025 8:34 AM
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'देहियां में जाड़ हो जाला', फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'देहियां में जाड़ हो जाला' काफी शानदार है. सॉन्ग में एक्ट्रेस पूजा पंडित अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की दिल खोलकर तारीफ करते दिख रही है. सॉन्ग में उनके एक्सप्रेशन जबरदस्त है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी दुनिया की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज अपने नये सॉन्ग के साथ लौट आई है. नया भोजुपरी गाना ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग में पूजा पंडित और शिवम सिंह बंटी नजर आ रहे हैं. सॉन्ग सोशल मीडिया पर रिलीज होने के बाद वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पूजा अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की तारीफ कर रही है. वह अपने दोस्त से कहती है कि उसके बॉयफ्रेंड के जैसा कोई दूसरा नहीं है.
शिल्पी राज के नये गाने ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ का वीडियो
बॉयफ्रेंड की तारीफ करती है पूजा पंडित
भोजपुरी सॉन्ग ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ न्यू ईयर पार्टी का अल्टीमेट वाइब एंथम बनेगा. सॉन्ग के बीट्स और म्यूजिक दर्शकों को डांस फ्लोर पर नाचने के लिए मजबूर कर देंगे. सॉन्ग के लिरिक्स काफी बढ़िया है. इस गाने में पूजा पंडित, शिवम सिंह बंटी को अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड के बारे में बताती है. पूजा कहती है जहां उनके यार खड़े हो जाते हैं, दूसरे लोग थक-थरके कांपने लगते हैं. पूजा कहती है कि उनके बॉयफ्रेंड के पास बहुत पावर है और जिसका वह चाहते हैं उनका काम हो जाता है.
सॉन्ग किसने गाया और किसका म्यूजिक है?
- यूट्यूब चैनल- IVY Yashi Music
- सिंगर- शिवम सिंह बंटी और शिल्पी राज
- लिरिक्स- सूरज सिंह
- म्यूजिक- आर्या शर्मा
शिल्पी राजन का ‘रेलिया’ हुआ हिट
सिंगर शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘रेलिया’ कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया. ये एक इमोशनल सॉन्ग है जिसमें एक पत्नी अपनी पति को याद करती है. ये गाना दिखाती है कि जब एख पति काम के लिए घर से बाहर होता है तो पत्नी घर पर उसका इंतजार करती है. ये सॉन्ग वेब म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग में तान्या शर्मा नजर आई है और उनके एक्सप्रेशन गाने में कमाल का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










