समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘किरिया कमर के’ हुआ वायरल, रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 May 2026 9:26 AM

विज्ञापन

समर सिंह, फोटो- यूट्यूब

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘किरिया कमर के’ में समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यूट्यूब पर गाने के व्यूज लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर समर सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी धमाल मचा रही है. दोनों का नया भोजपुरी गाना ‘किरिया कमर के’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. रोमांस, इमोशन और शानदार म्यूजिक से भरपूर इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह गाना यूट्यूब चैनल VYRL Bhojpuri पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में गाने को 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है.

देखें ‘किरिया कमर के’ का वीडियो

रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा लोगों का ध्यान

गाने ‘किरिया कमर के’ की सबसे खास बात इसकी रोमांटिक फील और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक है. वहीं वीडियो में नजर आ रही एक्ट्रेस साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. गाने की लाइन “जवन प्यार में रूठल-मनावल ना होखे, ऊ प्यार अधूरा लागेला…” सीधे दर्शकों के दिल को छू रही है. वीडियो में रोमांस और इमोशन का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

जानें गाने के कलाकारों के नाम

इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है. गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी का है और वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. डीओपी संतोष, नवीन का है और इस गाने के कोरियोग्राफर अनुज मौर्य है. एडिटर पप्पू वर्मा है और डीआई रोहित सिंह है.

यूजर्स के कमेंट

सॉन्ग के वीडियो पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ सिंह नाम के यूजर ने लिखा, वाह समर भैया जय हो. सुदर्शन नाम के यूजर ने लिखा, हमारे ट्रेडिंग स्टार. राजलाल नाम के यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. कई यूजर्स ने इस पर लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया.

यह भी पढ़ें- राकेश मिश्रा का नया भोजपुरी गाना ‘बर्फ के सिल्ली’ इंटरनेट पर छाया, कानिष्का चौधरी के अंदाज ने बढ़ाया तापमान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola