Ravi Kishan ने कभी 500 रुपये से शुरू किया था सफर, आज हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

ravi-kishan

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. उन्हें ‘बिहार का लाल’ भी कहते हैं. एक समय वो चॉल में रहते थे और अब उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर काफी लंबा रहा है. उन्होंने आज यह मुकाम खुद के दम पर बनाया है. उन्हें भोजपुरी का महानायक भी कहा जाता है. लेकिन ऊंचाईयों तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है. उनका जन्म मुंबई की एक चॉल में हुआ था. असल में वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से संबंध रखते हैं. उन्होंने अपना पूरा बचपन चॉल में गुजारा है. रवि के पिता पुजारी होने के साथ-साथ डेरी में काम करते थे. डेरी का काम अचानक बंद होने के कारण सभी को जौनपुर लौटना पड़ा. लेकिन फिर उनकी किस्मत में उन्हें वापस मुंबई में लाकर खड़ा कर दिया.

500 रुपए से शुरू किया सफर
रवि को बचपन से ही अभिनय का शौक था. वो गांव की रामलीला में सीता का किरदार निभाया करते थे. रवि किशन के पिता को यह बिल्कुल पसंद नहीं था. वह चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ लिखकर अफसर बने. इसकी वजह से एक बार पिता ने उनकी पिटाई भी कर दी थी. इसके बाद वो घर से भाग कर मुंबई आ गए थे. अपनी किस्मत बनाने का सपना लेकर वो मुंबई आ गए और उनकी मां ने साथ दिया. घर छोड़ते वक्त मां ने उन्हें 500 रुपए दिए थे.

चॉल में गुजारे दिन
मुंबई आते ही रवि किशन के संघर्ष के दिन शुरू हो गए. वह अपना पेट भरने के लिए छोटे-मोटे काम किया करते थे और उनका बसेरा चॉल था. एक्टर ने अपने संघर्ष के बारे में कहा था कि ‘लोग मुंबई में चलकर यहां तक पहुंचते हैं और मैं रेंगकर यहां तक पहुंचा हूं’. कई कठिनाइयों के बाद उनके पास एक्टिंग का पहला मौका आया. साल 1992 में ‘पीतांबर’ नाम की बॉलीवुड मूवी में उन्हें काम करने का मौका मिला. हालांकि उन्हें पहचान साल 2003 में आई सलमान खान की मूवी ‘तेरे नाम’ से मिली जिसमें रवि ने भूमिका चावला के मंगेतर का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्हें खूब सराहना मिली.

Bhojpuri Film: रवि किशन क्यों छूते हैं अपनी पत्नी के पैर? पढ़िए भोजपुरी स्टार की अनोखी प्रेम कहानी…

Panchayat 3 की शूटिंग को लेकर नीना गुप्ता ने खोले राज, बोलीं- मैं जल रही थी और शिकायत कर रही थी…

भोजपुरी इंडस्ट्री के बने सुपरस्टार
इसके बाद से उनकी किस्मत चमक उठी. इस साल उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘सईयां हमार’ में एक्टिंग करने का मौका मिला. रवि की पहली भोजपुरी फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई. अब तक वो 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुके हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने अच्छा नाम कमाया है. आज वे अचल संपत्ति के मालिक हैं. वहीं, अब उन्होंने राजनीति में भी अपनी पकड़ बना ली है.

रिपोर्ट- रिया दुबे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola