ज्योति कलश का ‘अइसन खेलब हम होली’ रिलीज, वीडियो है मजेदार

Updated:
विज्ञापन

अइसन खेलब हम होली

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aisan Khelab Hum Holi Song: होली के मौके पर ज्योति कलश का नया गाना ‘अइसन खेलब हम होली’ रिलीज होते ही रंग जमा रहा है. देसी अंदाज और जोशीली आवाज ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन

Aisan Khelab Hum Holi Song: आज 28 फरवरी 2026 को ‘अइसन खेलब हम होली’ गाना रिलीज हुआ है. गाना रिलीज होते ही होली के माहौल को और भी रंगीन बना रहा है. इस गाने को ज्योति कलश ने अपनी आवाज दी है, और इसके लिरिक्स भी खुद ज्योति कलश ने ही लिखे हैं. गाने में उनकी सोच और अपनी मस्ती साफ झलकती है. दर्शक इस गाने को सुन और देख खूब एंटरटेन हो रहे हैं और इस पर हंसने वाला रिएक्शन भी भेज रहे हैं. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस डौली रेखा और सिंगर ज्योति कलश की जोड़ी नजर आती है. दोनों मिलकर स्क्रीन पर होली का धमाल मचा रहे हैं. इस गाने को दर्शके हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.

विज्ञापन

जानें वीडियो में क्या कहा जा रहा?

गाने की शुरुआत ज्योति कलश की धमाकेदार एंट्री से होती है. जहां माहौल एकदम होली वाला बन जाता है. जैसे ही बीट तेज होती है, एक-एक करके सिंगर सबको रंग लगाने की बात करते है. इस बीच डॉली रेखा पीली साड़ी में नजर आती हैं और रंगों के बीच जमकर डांस करती रहती हैं. गाने के बोल एकदम बेबाक और जोश से भरे हैं, जिसे दर्शक खूब एंजॉय कर रहे हैं. इसमें होली को खुलकर, बिना किसी रोक-टोक के खेलने और भांग पीने की बात की गई है. अंदाज ऐसा है इस बार होली अपने तरीके से खेलेंगे, रंग भी लगेगा और मस्ती भी पूरी होगी. दोनों का डांस, चेहरे की मुस्कान और रंगों की उड़ती फुहार मिलकर ऐसा सीन बनाते हैं कि देखने वाला भी होली की मस्ती में खो जाए.

‘अइसन खेलब हम होली’ का वीडियो देखें

म्यूजिक में जबरदस्त जोश

म्यूजिक डायरेक्टर बॉबी बादल ने गाने में ऐसी धुन तैयार की है, जो सुनते ही होली का फील दे देती है. ढोल, बीट्स और देसी तड़का मिलकर गाने के डांस को एक नंबर बना देते हैं.’अइसन खेलब हम होली’ इस साल की होली प्लेलिस्ट में शामिल करने लायक गाना है. गाने के वीडियो में जोश ,रंग और पूरा देसी स्वैग का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

गाने पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

गाने पर फैंस भर-भर के अपने रिेक्शन दे रहे हैं. किसी ने बवाल लिखा तो किसी ने वायरल. एक यूजर ने तो हंसने वाली इमोजी भेजी है, तो दूसरे ने दिल. अब इतने सारे रिेक्शन देख कर यह पता चल रहा कि फैंस इस गाने को एंजॉय कर रहे और एंटरटेन भी हो रहे है.

यह भी पढ़ें: ‘देवरे लगा के भागल बा’ रिलीज, होली में शिवांगी का देवर संग तकरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola