राम नवमी 2026 कब है? जानें पूजा समय, जन्मोत्सव का सही मुहूर्त और कथा

राम नवमी 2026 (Image-Gemini)
Ram Navami 2026: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी राम नवमी का बहुत महत्व माना गया है. इसकी वजह है कि भगवान श्री विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम का जन्म इसी दिन हुआ था. यहां आपको इस वर्ष राम नवमी कब मनाया जाएगा और इस मौके पर भगवान श्री राम की पूजा कैसे करें इसकी विधि बताते हैं.
Ram Navami 2026: हिंदू धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा का विशेष महत्व माना गया है. प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम का जन्म इसी पावन तिथि पर अयोध्या नगरी में हुआ था. पंचांग के अनुसार रामलला का जन्मोत्सव इस वर्ष किस दिन मनाया जाएगा. चलिए जानते हैं शुभ मुहूर्त से लेकर धार्मिक महत्व तक के बारे में.
राम नवमी का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर अगले दिन 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. स्मार्त जहां राम नवमी को 26 मार्च 2026 को तो वहीं वैष्णव परंपरा से जुड़े लोग उदया तिथि को आधार मानते हुए 27 मार्च 2026 को यह पर्व मनाएंगे. ऐसे में 26 मार्च के दिन रामनवमी के मध्याह्न का मुहूर्त सुबह 11:13 से लेकर 01:41 बजे तक रहेगा. ठीक इसी प्रकार 27 मार्च 2026 को भी मध्याह्न का मुहूर्त सुबह 11:13 से लेकर 01:41 बजे तक रहेगा.
राम नवमी पर ऐसे करें भगवान राम की पूजा
- राम नवमी के मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले जग जाएं.
- इस दिन सूर्योदय से पहले ही स्नान-ध्यान के बाद सूर्य नारायण को जल देकर उनका आशीर्वाद लें.
- सूर्य उपासना करके फिर भगवान राम की पूजा, जप, तप एवं व्रत को विधि-विधान से शुरू करने का संकल्प लें.
- घर में पूजा करने के लिए ईशान कोण में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर श्री राम जी की मूर्ति या चित्र को रखें.
- फिर गंगाजल, चंदन, पुष्प, धूप, दीप, फल, मिष्ठान, वस्त्र अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम की विधि-विधान से पूजा करें.
- अब आप भगवान राम के मंत्र का जप, रामरक्षा स्तोत्र का पाठ या फिर रामचरित मानस की चौपाइयों का भी जाप करें.
- पूजा के अंत में आप भगवान श्री राम की आरती करके सभी को प्रसाद बांटे.
यह भी पढ़ें: मार्च 2026 में त्योहारों की भरमार, जानिए किस दिन पड़ेगा कौन-सा पर्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




