शिवानी सिंह के “मरद भाड़ा पर” ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
शिवानी सिंह के “मरद भाड़ा पर” ने मचाया तहलका, रिलीज होते ही हुआ वायरल

Shivani Singh New Bhojpuri Song: पारुल यादव फीचर मरद भाड़ा पर गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. रिलीज होते ही यह युवाओं की पसंद बन गयी है. शिवानी सिंह की आवाज ने भी लोगों को दीवाना बना दिया है. ब्लैक साड़ी में पारुल अपने पति को नखरे दिखाती नजर आ रही हैं. जानिए गाने के बारे में डिटेल…

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी में एक पर एक गाने रिलीज हो रहे हैं. होली नजदीक आते ही गानों की बरसात होने लगी है. खेसारी-पवन से लेकर इंडस्ट्री के छोटे-छोटे कलाकारों के गाने काफी वायरल हो रहे हैं. इसी बीच फेमस सिंगर शिवानी सिंह का एक गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. शिवानी सिंह का नया गाना “मरद भाड़ा पर” IVY Yashi Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. गाने में पारुल यादव ब्लैक ड्रेस में दिखाई देती हैं. सॉन्ग में पति-पत्नी के बीच के नोकझोंक को दिखाया गया है.

भाड़े पर पति लाने की बात करती है हीरोइन

सॉन्ग को आज यानी 27 फरवरी को आउट किया गया है. पारुल यादव के नखरे और शिवानी सिंह की आवाज ने गाने को मजेदार बना दिया है. गाने में पारुल अपने पति को कहती हैं कि हम मेहरारू हैं और आप मरद हैं. सिर्फ बैठ कर खाने से काम नहीं चलेगा. यदि आप मेरे इशारे पर नहीं नाचेंगे तो हम मरद भाड़ा पर ले आएंगे. पूरे गाने में पत्नी अपने पति को नखरे दिखाती दिख रही हैं. 

गाने की पूरी टीम

  • सिंगर: शिवानी सिंह
  • फीट: पारुल यादव
  • म्यूजिक: अंकुश कुमार
  • गीत: रमन बिहारी

लोगों का रिएक्शन

गाने पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले. किसी ने गाने के कमेंट बॉक्स में लिखा कि गाना एकदम सुपरहिट है. किसी ने यह भी लिखा कि क्या सॉन्ग है. किसी ने सुपर तो किसी ने दिल वाली इमोजी भेजी. लोगों का प्यार लगातार इस गाने को मिल रहा है.

यह भी पढे़ं: 8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola