8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी

Updated:
विज्ञापन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, रक्षित शेट्टी और विजय देवरकोंडा

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. विजय से शादी के पहले रश्मिका की एक सगाई पहले भी टूट चुकी है. साल 2017 में रश्मिका ने अपने से 13 साल उम्र में बड़े रक्षित शेट्टी से सगाई की थी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा के फैंस इन दिनों बेहद खुश हैं, क्योंकि उनकी फेवरेट जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग को लेकर चल रही अटकलों पर मुहर लगा दी है. दोनों उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाले हैं. लेकिन इस खुशखबरी के बीच रश्मिका की पुरानी सगाई भी चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

विजय से पहले रक्षित संग हुई थी सगाई

29 साल की रश्मिका मंदाना की लव लाइफ पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है. साल 2016 में फिल्म किरिक पार्टी के दौरान उनकी नजदीकियां साउथ स्टार रक्षित शेट्टी से बढ़ीं. सिर्फ 21 साल की उम्र में रश्मिका ने खुद से 13 साल बड़े रक्षित शेट्टी से 2017 में सगाई कर ली थी. फैंस को लग रहा था कि जल्द ही दोनों शादी करेंगे, लेकिन 2018 में अचानक दोनों ने सगाई तोड़ दी. हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप की वजह नहीं बताई. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों ने अपने-अपने करियर पर फोकस करने के लिए अलग होने का फैसला किया.

विजय देवरकोंडा संग करने जा रही हैं नई शुरुआत

सगाई टूटने के बाद रश्मिका का नाम साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से जुड़ने लगा. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. अब 36 साल के विजय और रश्मिका 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. फैंस अब इस स्टार कपल की वेडिंग तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शादी करने उदयपुर पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, प्यार को नाम दिया ‘VIROSH’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola