अनुपमा यादव का ‘होलिया बेकार लागे’ रिलीज, रंगों में दिखा जुदाई का दर्द

Updated:
विज्ञापन
Holiya Bekar Lage New Bhojpuri Song

होलिया बेकार लागे भोजपुरी सॉन्ग

Holiya Bekar Lage New Bhojpuri Song: होली पर रिलीज हुआ गााना ‘होलिया बेकार लागे’ दर्शकों के दिलों को छू रहा है. अनुपमा यादव की भावुक आवाज और विक्टर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने वीडियो को खास बना दिया है.

विज्ञापन

Holiya Bekar Lage New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का नया गाना ‘होलिया बेकार लागे’ रिलीज हो गया है. होली के मौके पर आए इस ट्रैक में अलग तरह की कहानी दिखाई गई है. जहां बाकी गानों में रंग और मस्ती नजर आती है, वहीं इस ट्रैक में जज्बात और उदासी का रंग देखने और सुनने को मिलता है. रिलीज के साथ ही गाना दर्शकों के बीच चर्चा में बटोर रहा है, और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

यार बिना फीकी पड़ी होली की रौनक

वीडियो में सिंगर अनुपमा यादव अपने प्रेमी से दूर होने का दर्द बयां करती नजर आती हैं. होली का माहौल है, चारों तरफ रंग और गुलाल उड़ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी नहीं दिखती है, वह गाने में कहती हैं कि यार के बिना होली सूनी लगती है, सब कुछ अधूरा सा लगता है. रंग भी अब उन्हें चुभने लगे हैं. उड़ते गुलाल को देखकर उन्हें पिछले साल की होली याद आ जाती है, जब वही त्योहार खुशियों से भरा था. अब वही रंग उन्हें अपने बिछड़े प्यार की याद दिलाते हैं.

गाने का वीडियो

अनुपमा यादव की आवाज में दर्द झलका

अनुपमा यादव की आवाज में जो मिठास और दर्द है, वही इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरता है. गाने के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जो सीधे दिल पर असर करते हैं. म्यूजिक डायरेक्टर प्रिंस ने सॉफ्ट और इमोशनल धुन तैयार की है, जबकि कंपोजर आकाश मिश्रा ने इसे खूबसूरत शेप दिया है. वीडियो में अनुपमा यादव और विक्टर साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और सादगी भरा एक्सप्रेशन गाने को और भी खास बना देता है. डायरेक्शन आशीष पार्क ने किया है, जिन्होंने बिना ज्यादा शोर-शराबे के एक इमोशनल माहौल तैयार किया है. कैमरा वर्क विकास बिट्टू का है और परिकल्पना अभिजीत कुमार की. गाने को अनुपमा यादव के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: वीडियो में कमाल दिखी ज्योति ठाकुर, गाना ‘फिल्टर में फिट लागेलु’ रिलीज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola