वीडियो में कमाल दिखी ज्योति ठाकुर, गाना ‘फिल्टर में फिट लागेलु’ रिलीज

Updated:
विज्ञापन

शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shivani singh New Song Filter Mein Feet Lagelu: भोजपुरी लवर्स के लिए एक और नया गाना ‘फिल्टर में फिट लागेलु’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Shivani Singh New Song Filter Mein Feet Lagelu: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक मॉडर्न गाने रिलीज हो रहे हैं, और इस बीच में ‘फिल्टर में फिट लागेलु’ गाने ने एंट्री मार दी है. गाना रिलीज होते ही ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और यंग दर्शकों के बीच खास चर्चा बटोर रहा है. गाने का कॉन्सेप्ट सोशल मीडिया पर है. इस ट्रैक को शिवानी सिंह और सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपनी आवाज से सजाया है. वहीं वीडियो में ज्योति और अकिंत सिंह राजपुत की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और भी अट्रक्टिव बनाती है. स्टाइलिश लुक, एनर्जेटिक डांस और ट्रेंडी प्रेजेंटेशन के चलते यह सॉन्ग तेजी से लोकप्रिय होता दिख रहा है. गाने ने एक घंटे में 15 सौ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं, और यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

फिल्टर में कमाल दिखीं ज्योति ठाकुर

गाने के वीडियो में ज्योति ठाकुर स्टाईलिश ड्रेस पहनी हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही है. जबकि एक्टर अंकित सिंह राजपुत पैंट और शर्ट में दिखाई देते है. गाने में ज्योति इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाने की बात करते नजर आती हैं. उस पर उनके ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड (अकिंत) मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मुस्कुराने पर तुम बेहद प्यारी लगती हो, लेकिन फिल्टर में तो और भी कमाल दिखती हो. पूरे गाने में दोनों के बीच मस्ती,प्यार और रोमांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. शानदार लोकेशन, ट्रेंडी आउटफिट और एक्सप्रेशन के कारण यह गाना दर्शकों के दिलों में तेजी से जगह बना रहा है.

गाने का वीडियो

शिवानी- सिद्धार्थ की जोड़ी ने गाने का बढ़ाया क्रेज

गाने में शिवानी सिंह की आवाज सॉफ्ट और एक्सप्रेसिव लगती है, जिससे इमोशन साफ महसूस होता है. वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज का टोन थोड़ा दमदार और जोशिला है, जो गाने को मजबूत बेस देता है. कहीं सुर भारी या हल्का नहीं लगता, सब कुछ बैलेंस में सुनाई देता है. इस गाने के मॉर्डन टच के वजह से यंग ऑडियंस गाने को खूब पसंद कर रहे है.

गाने के पीछे की टीम

  • साॉन्ग – फिल्टर में फिट लागेलू
  • सिंगर – शिवानी सिंह और सिद्धार्थ
  • लिरिक्स – निक्की निहाल
  • एक्टर और एक्ट्रेस – अंकित राजपुत और ज्योति ठाकुर
  • वीडियो डायरेक्टर – लभ शर्मा
  • डीओपी – एस के राउ
  • एडिटिंग – अंकित सिंह
  • डीआई – आर आर प्रोडक्शन

यह भी पढ़ें: दामिनी यादव की अदाओं से सजा गीत ‘रंगे में राजा जी’, गोल्डी यादव का नया सॉन्ग रिलीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola