होली में छाया ‘अभी लइका बानी’, वीडियो में जीजा साली का धमाल

Updated:
विज्ञापन

अभी लइका बानी न्यू होली सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Abhi laika Bani New Holi song: होली के रंग और मस्ती के साथ नया धमाकेदार गाना ‘अभी लइका बानी’ आया है. शिव कुमार बिक्कू और पारुल यादव की जोड़ी ने वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं.

विज्ञापन

Abhi laika Bani New Holi song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली आते ही गानों की बौछार शुरू हो जाती है, और इस बीच में सिंगर शिव कुमार बिक्कू का नया होली गीत ‘अभी लइका बानी’ धूम मचा रहा है. गाने में उनके साथ पारुल यादव ग्लैमरस लुक में नजर आती है, जिनकी अदाएं वीडियो में चार चांद लगा रही हैं. यह गाना एक चटपटा होली सॉन्ग है, जिसमें छेड़छाड़ वाली मीठी नोकझोंक दिखाई गई है. गाने के बोल आर.आर पंकज ने लिखे हैं, जो सीधे गांव-देहात की बोल जैसा फील दे रहा है. वहीं म्यूजिक डायरेक्टर रवि राज देवा है.

विज्ञापन

जीजा के रंग से बचती नजर आई पारुल यादव

वीडियो में पारुल यादव का अंदाज काफी अट्रैक्टिव और रगों से सराबोर सीन देखने को मिलता है. डांस मूव्स और होली की मस्ती माहौल को और एनर्जेटिक बना रहा है. कोरियोग्राफर अनीश चौधरी ने ऐसे डांस स्टेप्स दिए हैं, जो पूरी होली के माहौल के हिसाब से तैयार किया गया है. गाने में जब शिव कुमार बिक्कू अपने ऑन स्क्रीन साली (पारुल यादव) को रंग लगाने की जिद करते नजर आते हैं. उस पर पारुल यादव शरारती अंदाज में कह देती हैं कि ‘रंग जानी जीजा, हम लइका बानी. एक तरफ शिव बिक्कू का मस्तीभरा अंदाज, तो दूसरी तरफ पारुल की नटखट अदाएं नजर आती है. दोनों के बीच की नोकझोंक होली के रंग को और गहरा कर देती है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री देसी स्टाइल में दिखती है, जो दर्शकों का दिल जीत लेती है. गाना पूरी तरह होली की मस्ती, हंसी-ठिठोली और रंगों की शरारत से भरा हुआ है. डांस, एक्सप्रेशन और मजेदार बोल मिलकर होली को यादगार बना देता है.

यहां वीडियो देखें

गाने की पूरी टीम

  • सॉन्ग – अभी लइका बानी
  • सिंगर – शिव कुमार बिक्कू
  • लिरिक्स – आर आर पंकज
  • म्यूजिक डायरेक्टर – रवि राज देवा
  • वीडियो डायरेक्टर – पैराडाईज प्रोडक्शन
  • कोरियोग्रफर – अनीष चौधरी
  • एडिटर – संदीप यादव
  • डीओपी – अतुल बिहारी, प्रतिक
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोड्यूस्ड वाइ – राजकुमार सिंह
  • कम्पनी – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें: ज्योति कलश का ‘अइसन खेलब हम होली’ रिलीज, वीडियो है मजेदार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola