Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ 'कुआँरा मे छुहारा', खूबसूरत अंदाज में पति के वजन की शिकायतें करती दिखीं माही श्रीवास्तव

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Dec 2025 2:30 PM

विज्ञापन

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना 'कुआँरा मे छुहारा' एक बार फिर वायरल हो रहा है. गाने के म्यूजिक वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पति को कहती हैं कि वह शादी से पहले एकदम छुआरे की तरह पतले थे.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक बार फिर माही श्रीवास्तव ने धमाल मचा दिया है. उनका गाना “कुआँरा मे छुहारा”, जिसे Worldwide Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर तीन महीने पहले रिलीज किया गया था, अब भी दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप में है. ऐसे में आइए इसकी खास बातें और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

माही श्रीवास्तव का मजेदार कॉमिक अंदाज हुआ वायरल

इस गाने में शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने इसे और भी खास बना दिया है. गाने की कहानी बहुत ही मजेदार है कि कैसे एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने ऑन-स्क्रीन पति से कहती हैं कि शादी से पहले वे बहुत पतले थे और कुंवारे के समय एकदम “छुआरे” की तरह दिखते थे. लेकिन अब, शादी के बाद, उनके पति थोड़े मोटे हो गए हैं. इस हल्के-फुल्के और मजेदार टच के कारण यह गाना हर महिला के दिल को छू रहा है. खासकर वे महिलाएं जिनके पति शादी के बाद थोड़ा बदल गए हैं, वे इस गाने के साथ खुद को रिलेट कर सकती हैं. गाने का यह कॉमिक एंगल इसे और भी ज्यादा मनोरंजक बनाता है.

गाने की खास बातें

यूट्यूब पर गाने का वीडियो शानदार लोकेशन और खूबसूरत सिनेमेटोग्राफी के साथ पेश किया गया है. माही श्रीवास्तव का ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री और उनके पति के साथ की गई मस्ती दर्शकों को बांधे रखती है. गाने के बोल और ह्यूमर दोनों मिलकर इसे वायरल बनाने में मदद कर रहे हैं.

‘कुआँरा मे छुहारा’ की पूरी टीम

  • गायिका: शिवानी सिंह
  • एक्ट्रेस. माही श्रीवास्तव
  • निर्माता: रत्नाकर कुमार
  • गीतकार: आशुतोष तिवारी
  • संगीत : प्रियांशु सिंह
  • निर्देशक: सुनील बाबा
  • Dop: गौरव राय और रंजन
  • कोरियोग्राफर: एमके गुप्ता जॉय
  • संपादक: आलोक गुप्ता
  • डीआई: रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन: पंकज सोनी

अगर आप भोजपुरी गानों के दीवाने हैं या हल्के-फुल्के मजेदार गाने पसंद करते हैं, तो कुआँरा मे छुहारा आपके प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए.यह गाना न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि शादी के बाद के जीवन की प्यारी-सी हकीकत को भी बयां करता है.

यह भी पढ़ें- Goldi yadav New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की आवाज में ‘राजा हमार दुनिया हवे’ रिलीज, नीले लहंगे में माही श्रीवास्तव की खूबसूरती ने लूटी महफिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola