पिंक साड़ी पहन रीति तिवारी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डी यादव का गाना वायरल

एक्ट्रेस रीति तिवारी, फोटो- यूट्यूब
भोजपुरी लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गोल्डी यादव की मधुर आवाज और रीति तिवारी-अजय अज्जू की शानदार केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
Goldi Yadav New Bhojpuri Song Godiya Le La Ae Raja Ji: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी एक बार फिर नया लोकगीत लेकर आई है. सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में भोजपुरी लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ रिलीज किया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. गाने में एक्ट्रेस रीति तिवारी और एक्टर अजय अज्जू की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया है.
रीति तिवारी के डांस ने बढ़ाई गाने की चमक
‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ में रीति तिवारी का ग्लैमरस अंदाज और दमदार डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं अजय अज्जू ने भी अपने अंदाज से गाने में जान डाल दी है. दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार लग रही है कि फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी गाने के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं.
देखें ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ का वीडियो
पूरी टीम की जानकारी
- निर्माता: रत्नाकर कुमार
- गीतकार: सोनू सरगम
- संगीत: छोटू बंटी
- निदेशक: आशीष सत्यार्थी
- डीओपी: संतोष यादव और नवीन
- कोरियोग्राफर: अनुज मौर्य
- संपादक: पप्पू वर्मा
- डीआई: रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: पंकज सोनी
सॉन्ग को लेकर क्या बोली गोल्डी यादव?
गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि रत्नाकर कुमार हमेशा भोजपुरी संगीत में अच्छे और साफ-सुथरे कंटेंट को बढ़ावा देते हैं. उनका मकसद भोजपुरी गानों को बड़े स्तर तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ में गीत, संगीत और वीडियो तीनों पर खास मेहनत की गई है. गोल्डी ने खुशी जताते हुए कहा कि दर्शकों से इस गाने को जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जो पूरी टीम के लिए बेहद खास है.
यह भी पढ़ें- वायरल हो रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘पापा के जान है’, बेटियों के सपनों के लिए पिता ने की हर लड़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










