गाना ‘नथिया कलकतिया’ रिलीज, चंदन की एक्ट्रेस संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
नथिया कलकतिया
Nathiya Kalkatiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल का नया गाना ‘नथिया कलकतिया’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में चंदन चंचल और उनकी को-एक्ट्रेस की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
Nathiya Kalkatiya New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक जगत के गायक चंदन चंचल एक बार फिर अपने नए गाने ‘नथिया कलकतिया’ के साथ वापस आ गए हैं. इस गाने को राहुल रॉय ने लिखा है और कान्हा सिंह ने इसका बेहतरीन संगीत तैयार किया है. रिलीज होने के बाद से ही यह गाना म्यूजिक चार्ट्स पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर रील बना रहे हैं.
एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा हुए चंदन चंचलगाने के वीडियो में एक्टर और सिंगर चंदन चंचल अपनी ऑन-स्क्रीन पार्टनर की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस भी अपनी कातिलाना अदाओं से चंदन को लट्टू बना रही हैं. वीडियो में दोनों की जुगलबंदी देखते ही बन रही है. चंदन चंचल का देसी अंदाज और एक्ट्रेस के साथ उनकी नोकझोंक गाने को और भी मजेदार बना रही है.
ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का जलवा
गाने में एक्ट्रेस के लुक्स की काफी चर्चा हो रही है. वीडियो में वे कभी स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती नजर आती हैं, तो कभी व्हाइट ड्रेस में अपनी सादगी से दिल जीत लेती हैं. दोनों ही लुक्स में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के डांस स्टेप्स और चेहरे के एक्सप्रेशन चं केमिस्ट्री को और भी शानदार बना रहे हैं.
गाने का वीडियो
दर्शकों को पसंद आ रहा है नया अंदाज
चंदन चंचल हमेशा अपने गानों में कुछ नयापन लेकर आते हैं और ‘नथिया कलकतिया’ भी उसी का हिस्सा है. गाने का म्यूजिक काफी तेज और थिरकाने वाला है, जो किसी भी पार्टी की जान बन सकता है. यूट्यूब पर फैंस इस गाने के कमेंट सेक्शन में चंदन चंचल और एक्ट्रेस की जोड़ी की खूब सराहना कर रहे हैं. यह गाना जल्द ही एक बड़ा हिट साबित होने वाला है.
यह भी पढ़ें: आइटम सॉन्ग ‘चुम्मा के दीवाने’ में दिखा क्वीन शालिनी का जलवा, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








