आइटम सॉन्ग 'चुम्मा के दीवाने' में दिखा क्वीन शालिनी का जलवा, देखें वीडियो

Published by :Anushka Singh
Published at :10 May 2026 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Chumma Ke Deewane New Song

चुम्मा के दीवाने न्यू सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब

Chumma Ke Deewane New Song: भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती का नया धमाकेदार हिंदी आइटम सॉन्ग 'चुम्मा के दीवाने' रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस क्वीन शालिनी अपने बोल्ड अंदाज और बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.

विज्ञापन

Chumma Ke Deewane New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सृष्टि भारती एक नया हिंदी गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम है ‘चुम्मा के दीवाने’. यह एक जबरदस्त आइटम सॉन्ग है, जिसे शिवांश म्यूजिक माघी के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस क्वीन शालिनी और विकास मेहता की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

क्वीन शालिनी का बोल्ड लुक और नखरीला अंदाज

गाने के वीडियो में क्वीन शालिनी बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने डार्क मैरून रंग का स्टाइलिश लहंगा-चोली पहना है, जिसमें वह बेहद की खूबसूरत लग रही हैं. उनके साथ बैकग्राउंड डांसर्स भी रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहे हैं. वीडियो में क्वीन शालिनी जबरदस्त जलवा बिखेर रही हैं और अपने नखरों से फैंस को दीवाना बना रही हैं.

दिल्ली-मुंबई तक है एक्ट्रेस के हुस्न के चर्चे

गाने के बोल काफी मजेदार और कैची हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कहती नजर आती हैं कि पूरी दुनिया उनके चुम्मे की दीवानी हो गई है. वे अपनी खूबसूरती का बखान करते हुए कहती हैं कि उनके चर्चे दिल्ली, मुंबई और असम में सरेआम होते हैं. गाने में शालिनी के नखरे और उनके बेबाक बोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

वीडियो देखें

विकास मेहता के साथ मजेदार नोकझोंक

वीडियो में एक्टर विकास मेहता भी क्वीन शालिनी के हुस्न की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते. वे एक्ट्रेस की पतली कमर और उनकी बिजली के तार जैसी उम्र की तारीफ करते हुए उनके पीछे लट्टू नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच की जुगलबंदी और डांस स्टेप्स ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. जॉनी जी के लिखे बोल और संगीत ने इस आइटम नंबर को पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट बना दिया है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘देबू का बुढ़ारी में’ रिलीज, पल्लवी सिंह के नखरों ने जीता दिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola