वायरल हो रहा शिल्पी राज का नया गाना ‘पापा के जान है’, बेटियों के सपनों के लिए पिता ने की हर लड़ाई

Updated:
विज्ञापन

‘पापा के जान है’ गाने का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘पापा के जान है’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में एक पिता और उसकी दो बेटियों की कहानी दिखाई गई है. वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Papa Ke Jaan Hai: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘पापा के जान है’ इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन – भोजपुरी और शिल्पी राज हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अब तक इसे 32 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में एक पिता और उनकी दो बेटियों की कहानी दिखाई गई है.

विज्ञापन

बेटियों के सपनों के लिए पिता ने लड़ी समाज से लड़ाई

‘पापा के जान है’ के वीडियो में दिखाया गया है कि समाज के कुछ लोग पिता को बेटियों की पढ़ाई रोकने और उन्हें आगे न बढ़ाने की सलाह देते हैं. लेकिन पिता किसी की बात नहीं सुनता और अपनी दोनों बेटियों का पूरा साथ देता है. वह अपनी बेटियों को पढ़ाता है, उनका हौसला बढ़ाता है और हर मुश्किल में उनके साथ खड़ा रहता है। पिता का यही भरोसा और समर्थन बेटियों को जिंदगी में आगे बढ़ने की ताकत देता है. दोनों बेटियां अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती नजर आती हैं. कई मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार वे सफलता हासिल कर लेती हैं. इसके बाद वही समाज, जो पहले पिता का विरोध कर रहा था उसे बधाई देने पहुंचता है.

वीडियो देखें

शिल्पी राज की आवाज ने बढ़ाया गाने का असर

गाने में शिल्पी राज की भावुक आवाज ने कहानी को और ज्यादा असरदार बना दिया है. वीडियो में उन्होंने एक्टिंग भी किया है. इसके अलावा वीडियो में क्वीन पलक भी दिखी है. आइए आपको पूरी टीम के बारे में बताते हैं-

  • गीत :- रोहित सिंह
  • संगीत:- कान्हा सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर:-संदीप राज
  • एडिटर- तुलसी राज
  • डीओपी- गोविंद यादव
  • डिजाइन:-सोनू आर्ट
  • विशेष धन्यवाद :- अजय सिंह अज
  • रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग :- विजय चौहान
  • लेबल/कंपनी :- शिल्पी राज हिट्स

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola