Bhojpuri Sawan Song: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के गाने 'शिव जागत नहीं' ने किया धमाका, सावन पर ये वीडियो वायरल

Bhojpuri Sawan Song, Amrapali Dubey and Pawan Singh song: भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने का नाम है 'शिव जागत नहीं' (Shiv Jagat Nahi). सावन के इस पावन मौके पर इस गाने को लोग खूब पसन्द कर रहे है.
Bhojpuri Sawan Song, Amrapali Dubey and Pawan Singh song: भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने का नाम है ‘शिव जागत नहीं’ (Shiv Jagat Nahi). सावन के इस पावन मौके पर इस गाने को लोग खूब पसन्द कर रहे है.
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग ‘शिव मानत नहीं’ को खूब देखा जा रहा है. खबर लिखने तक इस वीडियो को 13,201,169 व्यूज मिल चुके है. इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे है. वहीं स्वर आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का ही है. छोटे बाबा ने इसमें म्यूजिक दिया है. हालांकि ये वीडियो पुराना है, लेकिन सावन पर यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
सावन के इस पावन मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर पवन सिंह का एक भोजपुरी गीत ‘गउरा हो हंसि दS ना’ भी खूब वायरल हुआ था. इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है. इस गाने को पवन सिंह ने गाया है. यह गाना 2018 में रिलीज किया गया था, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर लोग इसे सर्च कर देख रहे है. यह वीडियो भगवान शिव और मां पार्वती पर आधारित है. इस गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह ने एक्ट किया है. गाने में शिव अपनी पत्नी पार्वती को कैलाश छोड़कर ना जाने के लिए मना रहे हैं.
वहीं, पवन सिंह का भोजपुरी बोलबम गीत ‘महादेव का दीवाना’ गाने को लोग पसन्द कर रहे है. इसमें पवन सिंह के साथ अनीषा पांडे नजर आ रही हैं. गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है. वहीं, गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है.
बता दें कि ‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




