Bhojpuri New Song: अरविंद अकेला कल्लू का तड़कता-भड़कता गाना 'टिकुलिया' रिलीज, कोमल सिंह संग केमिस्ट्री ने मचाया बवाल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Oct 2025 2:13 PM
अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना टिकुलिया रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri New Song: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया म्यूजीक एल्बम जारी हुआ, जिसका टाइटल 'टिकुलिया' है. इस गाने में उनकी और कोमल सिंह की जबरदस्त चेम्सिट्री देखने को मिल रही है, जो आपका दिल जीत लेगी. आइए डिटेल्स बताते हैं.
Bhojpuri New Song: गायक और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू बहुत कम उम्र से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने टैलेंट से छाए हुए हैं. भक्ति गीत हो या तड़कता-भड़कता गाना, सभी में कल्लू का कोई जवाब नहीं. फैंस उनके एक एल्बम के लिए आंखे बिछाए इंतजार करते हैं और रिलीज होने के बाद उसपर भरपूर प्यार लुटाते हैं.
इस बीच आज सोमवार की सुबह कल्लू ने एक नया म्यूजिक एल्बम जारी किया, जिसका टाइटल ‘टिकुलिया’ है. इस गाने की लिरिक्स और म्यूजिक, आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. ऐसे में अगर आप भी अरविंद अकेला कल्लू के फैन हैं, तो आइए आपको इस गाने की पूरी डिटेल्स देते हैं. लेकिन उससे पहले नीचे रहा गाने का म्यूजिक वीडियो अल्बम-
कैसा है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘टिकुलिया’?
टिकुलिया एक आइटम सांग है, जिसके वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं. वीडियो में कल्लू, कोमल सिंह की ‘टिकुलिया’ पर फिदा नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘करार हो जाई, टिकुलिया पा मार हो जाए’. गाने का म्यूजिक पार्टी जैसे माहौल में जान फूंक देगा और आपको थिरकने पर मजबूर कर देने वाला है.
गाने की टीम कौन है?
इस गाने के लाजवाब बोल लल्लू यादव ने लिखे हैं. तो वहीं, आवाज कल्लू और शिल्पी राज ने दी है. वहीं, कंपोजर श्याम सुन्दर और निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं. जबकि डीओपी संतोष नवीन और कोरियोग्राफर अनुज मौर्य हैं.
अरविंद अकेला कल्लू का वर्कफ्रंट
बता दें कि बहुत जल्द अरविंद अकेला कल्लू अपनी नई फिल्म ‘मेहमान’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दर्शना बनिक और पूजा ठाकुर लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं, हाल ही में इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना ‘नजरिया के बान’ रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इसके अलावा कल्लू बहुत जल्द काजल राघवानी के साथ नई फिल्म ‘प्रेम विवाह’ में भी दिखेंगे.
अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी कौन है?
अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी का नाम शिवानी पांडे है.
किस उम्र में अरविंद अकेला कल्लू ने अपना करियर शुरू किया?
अरविंद अकेला कल्लू ने 8 साल की छोटी उम्र में अपना करियर गांव के मंच पर गाते हुए शुरू किया.
अरविंद अकेला कल्लू की उम्र कितनी है?
अरविंद अकेला कल्लू का जन्म बिहार के बक्सर जिले में 26 जुलाई, 1997 को हुआ था, जिसके बाद अब उनकी उम्र 28 साल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










