Bhojpuri Film: रानी चटर्जी ने बदले की आग में थामा त्रिशूल, ‘गैंगस्टर इन बिहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, फुल-ऑन एक्शन मोड में दिखीं एक्ट्रेस
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Oct 2025 7:25 PM
भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर इन बिहार का ट्रेलर, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Film: रानी चटर्जी एक्शन मोड में लौट आई हैं. वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ के ट्रेलर में बदले की आग में जलती गैंगस्टर के रूप में नजर आ रही हैं. देखें ट्रेलर की खास बातें.
Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर अपने फैंस के लिए जबरदस्त एक्शन लेकर लौटी हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही यह सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
बिहार के गांवों पर बनी यह फिल्म एक महिला की बदले की कहानी को शक्तिशाली और इमोशनल अंदाज में दिखाती है. ट्रेलर में रानी का रॉ एक्शन, इमोशनल सीन्स और बिहारी लोक-संस्कृति की झलक दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है. आइए पूरी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-
ट्रेलर में दिखा रानी चटर्जी का जबरदस्त एक्शन
‘गैंगस्टर इन बिहार’ के ट्रेलर की शुरुआत एक रोमांचक फाइट सीन से होती है, जो आपसी रंजिश की झलक देता है. इसके बाद कहानी में प्यार और त्रासदी का मोड़ आता है. जहां रानी अपने प्रेमी से कहती हैं, “अमीरी-गरीबी बिना देखे हमने तुमसे प्यार किया… तुम हमसे शादी करोगे?” लेकिन शादी के दिन ही मुखिया के गुंडे उसके पति की बेरहमी से हत्या कर देते हैं. यहीं से रानी का किरदार पूरी तरह बदल जाता है. और वह कसम खाती हुए कहती है, “मुखिया को मारकर ही दम लूंगी!”
इसके बाद रानी चटर्जी का साधारण लड़की से गैंगस्टर बनने का ट्रांसफॉर्मेशन ट्रेलर का हाईलाइट बन जाता है. त्रिशूल थामे, खून से सनी धरती पर खड़ी रानी का एक्शन अवतार दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है.
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
फिल्म में प्रवेश लाल यादव एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं संजय पांडे, विलेन मुखिया के रूप में दिखेंगे. जबकि, अन्य कलाकारों में प्रमोद प्रेमी यादव, लाल यादव, राखी मिश्रा और संजय पांडे जैसे पॉपुलर नाम शामिल हैं.
फिल्म का निर्देशन दिलावेज खान ने किया है, जबकि निर्माता राम शर्मा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










