Bhojpuri Film: चालाक ठग बनकर थिएटर्स में कॉमेडी-एक्शन का बंपर डोज देंगे खेसारी लाल यादव, जानें ‘श्री 420’ की कंफर्म रिलीज डेट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Oct 2025 8:39 PM

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव की श्री 420 की रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Film: खेसारी लाल यादव की मच अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘श्री 420’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए कब आ रही है फिल्म, किस किरदार में दिखेंगे खेसारी और कौन-कौन से स्टार्स अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं. अपनी शानदार एक्शन और कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर खेसारी की नई फिल्म ‘श्री 420’ अब बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. पहले ही फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब रिलीज डेट की अनाउंसमेंट ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. ऐसे में आप भी अगर इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आइए आपको रिलीज डेट से लेकर बाकी डिटेल्स देते हैं.

फिल्म ‘श्री 420’ की रिलीज डेट क्या है?

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए कैप्शन में लिखा, “‘श्री 420’ छठ के शुभ अवसर पर 27 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म में धमाकेदार एक्शन, इमोशनल ट्विस्ट और मस्ती से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी.

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

‘श्री 420’ में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में खेसारी एक ठग के रूप में नजर आएंगे, जो चतुराई से अपने मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता और उमाकांत राय जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म को मधु शर्मा और समीर आफताब ने प्रोड्यूस किया है.

खेसारी लाल यादव का नया गाना वायरल

7 अक्टूबर को खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गजब तोहार नैना’ रिलीज हुआ है. गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसमें सोना पांडे ने उनके साथ स्क्रीन शेयर की है. गीत को टुनटुन यादव ने लिखा और आर्या शर्मा ने संगीत दिया है.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ का भावुक ट्रेलर रिलीज, मिलेगा प्यार, ममता और त्याग से भरपूर कहानी का अनोखा संगम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola