Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ का भावुक ट्रेलर रिलीज, मिलेगा प्यार, ममता और त्याग से भरपूर कहानी का अनोखा संगम

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Oct 2025 1:34 PM

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म मातृ देवो भवः का ट्रेलर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आम्रपाली दुबे और डॉ. महेश कुमार की इस फिल्म में मां के त्याग, बलिदान और परिवार के लिए संघर्ष की भावनात्मक कहानी दिखाई गई है. जानिए फिल्म की स्टारकास्ट, ट्रेलर रिव्यू और पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों को भावुक करने आ रही हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘मातृ देवो भवः’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म का निर्देशन मछिंद्र चाटे ने किया है और इसे देवयानी मूवीज के बैनर तले बनाया गया है. इस बीच आइए आपको इस फैमिली ड्रामा की डिटेल्स और ट्रेलर की खासियत बताते हैं.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर में एक पति-पत्नी के रिश्ते का असीम प्रेम, त्याग और बलिदान को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया है. इसमें आम्रपाली दुबे का एक नया अवतार नजर आ रहा है. फिल्म की कहानी गंगा (आम्रपाली दुबे) और गौतम (डॉ. महेश कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे होते हैं. लेकिन धीरे-धीरे गौतम शराब की लत में फंस जाता है.

इसी बीच एक गुंडा गंगा पर बुरी नजर डालता है और उसकी जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश करता है. हालात तब और बिगड़ते हैं जब गंगा की बेटी एक हादसे का शिकार हो जाती है और इलाज के दौरान पता चलता है कि गंगा को ब्लड कैंसर है. इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं, जहां गंगा को अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी अकेले निभानी पड़ती है.

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. जिसमें आम्रपाली दुबे और डॉक्टर महेश कुमार के अलावा अनूप अरोरा मनोज टाइगर, देव सिंह, बबलू खान, संजय पांडे, हीरा यादव, रंभा साहनी, स्वीटी सिंह राजपूत शामिल हैं.

फिल्म की रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. लेकिन ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने वाली साबित होगी.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 के खलनायक राजा कुलशेखर यानी गुलशन देवैया ने दर्शकों के रिएक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं थक गया हूं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola