Kantara Chapter 1 के खलनायक राजा कुलशेखर यानी गुलशन देवैया ने दर्शकों के रिएक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं थक गया हूं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Oct 2025 7:05 AM
गुलशन देवैया ने कांतारा चैप्टर 1 पर की बात, फोटो- एक्स
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा: चैप्टर 1' के खलनायक राजा कुलशेखर यानी एक्टर गुलशन देवैया ने फैंस से मिलने वाले प्यार का आभार जताया है. साथ ही उन्होंने अपने किरदार और फिल्म की सफलता को लेकर एक्स पर भावुक नोट शेयर किया.
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म कांतारा का मच अवेटेड प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को रिलीज हुआ और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. भारतीय लोककथाओं पर आधारित इस पौराणिक फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच फिल्म में राजा कुलशेखर की निगेटिव भूमिका निभाने वाले गुलशन देवैया ने दर्शकों से मिल रहे प्यार और तारीफ पर अपनी भावना को साझा किया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
गुलशन देवैया ने फैंस का जताया आभार
Im so tired of hearing my name mentioned since the last few days.. PLEASE DONT STOP!! …. Keep the appreciation coming.
— “SuperGullu” (@gulshandevaiah) October 4, 2025
Just because I’m tired doesn’t mean you get tired too.
I’m genuinely grateful 🤝🙏🤘
Rishab Shetty’s #kantharachapter1 playing in 6 languages to packed… pic.twitter.com/zuF9cUz6QW
गुलशन देवैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक नोट लिखकर फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ दिनों से अपना नाम सुनते-सुनते मैं बहुत थक गया हूं… प्लीज रुकिए मत!! …. तारीफ करते रहिए. सिर्फ इसलिए कि मैं थक गया हूं, इसका मतलब यह नहीं कि आप भी थक जाएं. मैं सचमुच आभारी हूं. ऋषभ शेट्टी की #कांताराचैप्टर1 खचाखच भरे सिनेमाघरों में 6 भाषाओं में दिखाई जा रही है.”
अपने खलनायक वाले किरदार पर क्या बोले एक्टर?
उन्होंने अपने किरदार राजा कुलशेखर का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने “हकदार, ईर्ष्यालु, निकम्मे, हमेशा नशे में धुत रहने वाला और सत्ता मिलते ही सबसे खतरनाक हो जाने वाला” बताया. इस खलनायक किरदार को दर्शकों से खूब सराहना मिली है.
Raja Kulashekhara: Entitled, jealous, good for nothing, perpetually drunk idiots like him become most dangerous when they get power. #KantaraChapter1
— “SuperGullu” (@gulshandevaiah) October 3, 2025
Now playing to full cinemas pic.twitter.com/mSVyOVzTM6
फिल्म की जरूरी डिटेल्स
कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का क्लैश वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से हुआ, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है और चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










