Sarkar 4: अमिताभ-अभिषेक बच्चन की जोड़ी फिर साथ, राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा

Updated at : 15 Mar 2026 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkar 4

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा और अमिताभ बच्चन का फोटो

Sarkar 4: फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘सरकार’ के चौथे पार्ट का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि इस फिल्म में एक बार फिर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी नजर आने वाली है.

विज्ञापन

Sarkar 4: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी चर्चित फिल्म सीरीज ‘सरकार’ के अगले पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘सरकार 4’ बनने जा रही है और इस बार भी फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिषक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस खबर के सामने आते ही ‘सरकार’ सीरीज के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

अगले महीने शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि ‘सरकार’ के चौथे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू करने की तैयारी है. उन्होंने यह अपडेट रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग डे पर बातचीत के दौरान दी, जहां वह अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शिवा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मौजूद थे. डायरेक्टर का कहना है कि ‘सरकार’ की कहानी अमिताभ बच्चन के किरदार के बिना अधूरी है, इसलिए इस फिल्म में उन्हें फिर से देखा जाएगा.

फिल्म ‘धुरंधर’ पर अपनी राय दी

राम गोपाल वर्मा ने फिल्मों और नए फिल्म मेकर पर भी अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘धुरंधर’ काफी पसंद आई. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दिग्गज डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग उनके ऑल टाइम फेवरेट फिल्ममेकर हैं, लेकिन इस जमाने में आदित्य धर उन्हें सबसे होनहार निर्देशकों में से एक लगते हैं.

सुपरहिट रही है ‘सरकार’ सीरीज

बताते चलें कि ‘सरकार’ फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 2005 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद ‘सरकार राज’ और ‘सरकार 3’ भी आईं. सीरीज की कहानी राजनीति और अपराध की दुनिया के आप- पास घूमती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का किरदार निभाया था, जो काफी पावरफुल और यादगार माना जाता है. इसके बाद सरकार राज आई, जिसमें कहानी को आगे बढ़ाते हुए परिवार की ताकत और उनके आपसी टकराव को दिखाया गया और सरकार 3 में कहानी में अलग ही मोड़ देखने को मिली थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. अब लंबे इंतजार के बाद चौथा पार्ट आने की खबर से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola