हॉन्गकॉन्ग में बर्थडे पार्टी: आलिया भट्ट, रणबीर और रहा के संग खास लम्हें

Updated at : 15 Mar 2026 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
aliya bhatt Birthday

आलिया भट्ट, पति रणबीर कपूर और बेटी रहा

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 33 साल की हो गई हैं. इस बार वह अपना जन्मदिन पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ हॉन्गकॉन्ग में मना रही हैं. इसी बीच उनका एक पुराना खास पल फिर से चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया इन दिनों हॉन्गकॉन्ग में हैं, जहां उनके साथ पति रनबीर कपूर और बेटी रहा कपूर भी मौजूद हैं.

परिवार के साथ मना रहीं खास दिन

आलिया भट्ट अक्सर अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देने की कोशिश करती हैं. इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन भी पति और बेटी के साथ बाहर मनाने का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी पुरानी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं.

रणबीर ने खास अंदाज में किया था प्रपोज

आलिया के जन्मदिन के मौके पर उनका एक पुराना वीडियो और फोटो फिर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में वह पल याद किया जा रहा है जब रणबीर कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. बताया जाता है कि यह सरप्राइज पल काफी खास था और दोनों के लिए बेहद यादगार भी बन गया.

आलिया ने बताया अपनी लव स्टोरी की कहानी

यहां देखें तस्वीर

इस तस्वीर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के एक फैंन ने सोशल मीडिया पर डाला है. तस्वीर में रणबीर कपूर घुटनों के बल बैठकर आलिया भट्ट को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं. आलिया उनके हाथ पकड़े पीछे झुककर हंस रही हैं. रणबीर ने नीली शर्ट, हल्की खाकी पैंट और काली कैप पहनी है, जबकि आलिया ने हरा स्वेटर और हल्के खाकी पैंट पहनी हैं. यह पल दोनों की खुशियों और रोमांस को खूबसूरती से दिखा रहा है.

कब हुई थी शादी ?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 में मुंबई में शादी की थी. उनके शादी समारोह में परिवार वाले और कुछ क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे. कुछ समय बाद दोनों के घर बेटी रहा का जन्म हुआ. इसके बाद से यह स्टार कपल अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं

फिल्म ‘अल्फा’ में दिखेंगी आलिया

आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘अल्फा’ इस साल रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस पहले से ही इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं और आलिया के नए अंदाज को देखने का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका लुक और स्टाइल अब तक के रोल्स से अलग और दमदार होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Sarkar 4: अमिताभ-अभिषेक बच्चन की जोड़ी फिर साथ, राम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola