फिल्म 'मुंज्या' से शरवरी वाघ की चमकी किस्मत, अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लगी लाइन

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

शरवरी वाघ और फिल्म मुंज्या का पोस्टर

sharvari wagh upcoming movies 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ के लिए साल 2026 काफी खास माना जा रहा है. इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं और कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा तेज है.

विज्ञापन

sharvari wagh upcoming movies 2026: बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहीं एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस साल एक्ट्रेस काफी व्यस्त रहने वाली हैं. 2026 में उनकी कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिल सकते हैं. एक्ट्रेस को लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

‘अल्फा’ को लेकर चर्चा तेज

शरवरी की जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें ‘अल्फा’ शामिल है. यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार. शरवरी के साथ इसमें आलिया भ्ट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में शरवरी का किरदार पहले से अलग अंदाज में नजर आ सकता है.

मैं वापस आऊंगा’

इसके अलावा शरवरी ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना,नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे.

कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी शरवरी

फिल्मों के अलावा भी शरवरी वाघ के पास कई और प्रोजेक्ट्स की चर्चा हो रही है. पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है. यही वजह है कि उन्हें लगातार नई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. एक्ट्रेस सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आने वाली हैं. साथ ही अब्बास जफ्फर की अपकमिंग फिल्म को भी लेकर चर्चा तेज है, उसमें भी एक्ट्रेस नजर आएंगी हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी रिलीज नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि 2026 उनके करियर के लिए एक खास हिस्सा हो सकता है.

मुंज्या से मिली थी बड़ी पहचान

शरवरी वाघ इससे पहले फिल्म मुंज्या में नजर आई थीं, जो 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्मेंस था. फिल्म की सफलता के बाद शरवरी के काम की काफी चर्चा हुई और उनके करियर में भी ग्रोथ नजर आई. अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola