‘कुरुतिया के हुकवा’ गाने ने मचाया धमाल, अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी की जोड़ी फिर हुई वायरल

Published by :Divya Keshri
Published at :09 May 2026 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kurutiya Ke Hukawa

अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी, फोटो- इंस्टाग्राम

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कुरुतिया के हुकवा’ तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नीलम गिरी का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Kurutiya Ke Hukawa: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कुरुतिया के हुकवा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने में कल्लू के साथ शिल्पी राज की आवाज ने धमाल मचा दिया है. गाने को रुद्रांश म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे अब तक 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में नीलम गिरी लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि कल्लू कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं.

गाने का वीडियो

वीडियो में दिखा देसी और स्टाइलिश अंदाज

गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. ‘कुरुतिया के हुकवा’ के वीडियो में नीलम गिरी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. नीलम के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने को और भी खास बना रहे हैं. वहीं अरविंद अकेला कल्लू का स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस फैंस को पसंद आ रहा है. दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री वीडियो में शानदार नजर आ रही है.

गाने के बोल और म्यूजिक ने जीता दिल

इस गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने के कलाकार-

  • वीडियो: पैराडाइज प्रोडक्शन
  • एडिटर : संदीप यादव
  • निदेशक/कोरियोग्राफर: रौनक राऊत
  • डीओपी : वजीर कला
  • डीआई: रोहित सिंह
  • निर्माता: रुद्रांश म्यूजिक प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड
  • म्यूजिक ऑन: रुद्रांश म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola