देसी रोमांस-शानदार म्यूजिक से छाया टरेनिया पिया, खुशी कक्कड़ के भोजपुरी सॉन्ग ने मचाया तहलका

Published by :Ashish Lata
Published at :09 May 2026 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
khushi kakkar song

खुशी कक्कड़

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर दिन कई गाने रिलीज होते हैं. अब खुशी कक्कड़ का सॉन्ग "टरेनिया पिया" रिलीज हो गया है. वीडियो में मुस्कान जयसवाल का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच सिंगर खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना “टरेनिया पिया” रिलीज हो गया है. रोमांस और देसी अंदाज से भरपूर यह गाना तेजी से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.

टरेनिया पिया गाने ने मचाया धमाल

“टरेनिया पिया” को खुशी कक्कड़ ने अपनी खास आवाज में गाया है. उनकी सिंगिंग स्टाइल गाने को और भी खास बना देते हैं. गाने के बोल टूनटून यादव ने लिखे हैं, जिनमें प्यार और भावनाओं को बेहद आसान और खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है. वहीं आर्या शर्मा का संगीत इस गाने में अलग ही एनर्जी जोड़ता है. म्यूजिक और बीट्स की वजह से यह गाना सुनते ही लोगों की जुबान पर चढ़ता नजर आ रहा है.

मुस्कान जयसवाल की ग्लैमरस अदाओं ने गाने को बनाया खास

वीडियो में मुस्कान जयसवाल की मौजूदगी भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है. उनका ग्लैमरस अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस गाने की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. वीडियो को रंगीन लोकेशंस और आकर्षक विजुअल्स के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह दर्शकों के लिए एक शानदार एंटरटेनमेंट पैकेज बन गया है.

टरेनिया पिया के बारे में

टरेनिया पिया को अनंता म्यूजिक वीडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है, जबकि इसका डिजिटल और मैनेजमेंट काम GMJ की ओर से संभाला गया है. रिलीज के बाद से ही “टरेनिया पिया” को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह गाना तेजी से लोकप्रिय होता नजर आ रहा है. खुशी कक्कड़ भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं. उनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

यह भी पढ़ें- पंजाब राजनीति में एंट्री पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एंटरटेनर ही ठीक हूं

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola