शिल्पी राज का नया गाना कमर में कजरवा यूट्यूब पर छाया, देसी रोमांस ने मचाई धूम

Published by :Ashish Lata
Published at :09 May 2026 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Kamar Me Kajarwa viral song

कमर के कजरवा गाना

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना कमर में कजरवा यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. गाने को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी गानों का इन-दिनों अलग ही क्रेज है. सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर जबरदस्त रील्स बनाते हैं, जो वायरल भी होता है. इसी बीच शिल्पी राज और तूफानी राज का नया गाना “कमर में कजरवा” रिलीज हो चुका है. गाने में देसी रोमांस देखने को मिल रहा है. गाने के बोल सूरज बेदर्दी ने लिखे हैं. वहीं इसका म्यूजिक मनोज आर्यन ने तैयार किया है, जो गाने को और ज्यादा एनर्जेटिक बनाता है.

कमर में कजरवा गाना हुआ रिलीज

“कमर में कजरवा” का वीडियो भी काफी आकर्षक है. वीडियो डायरेक्शन धर्मेंद्र कुमार ने किया है, जिन्होंने गाने को शानदार लोकेशन और बेहतरीन विजुअल्स के साथ पेश किया है. गाने में भोजपुरी संस्कृति की झलक के साथ मॉडर्न स्टाइल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पी राज का एक और सॉन्ग हुआ है रिलीज

शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर है. उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ काम किया है. कमर में कजरवा के अलावा उनका एक और गाना रिलीज हुआ है. जिसका नाम धड़कन बनी के है. यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जो प्यार और रिश्तों की भावनाओं को बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाता है. गाने को बेहद खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है, जहां बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वादियां इसकी विजुअल अपील को और शानदार बना देती हैं.

यह भी पढ़ें- भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola