Ankush Raja New Bhojpuri Song: जल्द आएगा अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘लोरवा जनी गिरईहऽ’, पोस्टर में दिखी कपल की इमोशनल केमिस्ट्री

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Dec 2025 2:47 PM

विज्ञापन

अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘लोरवा जनी गिरइब’, फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja New Bhojpuri Song: सिंगर-एक्टर अंकुश राजा का नया गाना 'लोरवा जनी गिरईहऽ' जल्द आने वाला है, ऐसा सिंगर ने बताया है. गाने का पोस्टर अंकुश ने रिलीज कर दिया है. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे.

विज्ञापन

Ankush Raja New Bhojpuri Song: सिंगर-एक्टर अंकुश राजा के रोमांटिक सॉन्ग ‘हमार दुलहनिया’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. अंकुश ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनका ये गाना इंस्टग्राम पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा था. सॉन्ग को अंकुश और शिल्पी राज ने गाया था और बोस रामपुरी का लिरिक्स था. अब अंकुश एक नया गाना लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘लोरवा जनी गिरईहऽ’ है. इस गाने का पोस्टर आज जारी हो गया है, जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अंकुश राजा का नया सॉन्ग ‘लोरवा जनी गिरईहऽ’

गाने ‘लोरवा जनी गिरईहऽ’ के पोस्टर की बात करें ऐसा लग रहा है कि ये एक सैड सॉन्ग होगा. पोस्टर में एक्टर-एक्ट्रेस काफी दुखी दिख रहे हैं. एक्ट्रेस बड़ी उदासी के साथ एक्टर को देख रही है. इसे अंकुश राजा के साथ सोना सिंह ने गाया है. गाने का म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है और डायरेक्टर संदीप राज और विवेक कुमार साजन है. एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर नेता जी है. सॉन्ग में काजल त्रिपाठी नजर आएंगी. फिलहाल गाना किस दिन रिलीज होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

पोस्टर पर यूजर्स बोले- गाना सुपरहिट होगा

सॉन्ग के पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, गाना सुपरहिट होगा. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट. एक यूजर ने लिखा, भैया ये सैड सॉन्ग है क्या. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट और फायर वाला इमोजी बनाया है.

अंकुश राजा के ये गाने भी हुए पॉपुलर

अंकुश राजा का सॉन्ग ‘दुल्हा बनाईब’ भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. गाने में आस्था सिंह के साथ अंकुश की जोड़ी बनी है. सॉन्ग को शिल्पी राज और अंकुश ने गाया है. इसके अलावा उनका ‘घात ऐ राजा’ को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. सॉन्ग में एक्ट्रेस गौरी सुब्बा ने काम किया था.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘दुल्हा बनाईब’ रिलीज, दुल्हा बनने को बेताब दिखे सिंगर, वीडियो है जबरदस्त

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola