Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना 'दुल्हा बनाईब' रिलीज, दुल्हा बनने को बेताब दिखे सिंगर, वीडियो है जबरदस्त

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Nov 2025 10:08 AM

विज्ञापन

अंकुश राजा का नया गाना 'दुल्हा बनाईब' हुआ रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना 'दुल्हा बनाईब' आज रिलीज हो गया है. गाना तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गाने पर मीडिया यूजर्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विज्ञापन

Ankush Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के चहेते एक्टर और सिंगर अंकुश राजा का नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘दुल्हा बनाईब’ है. हाल ही में सॉन्ग रिलीज को लेकर अंकुश ने जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी. अब उनका गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रिलीज हो गया Danger Music से एक और बेहतरीन सॉन्ग आपलोग अपना प्यार जरूर दें. ढेर सारा रील्स बनाए. जय हो. ”

अंकुश राजा का नया गाना ‘दुल्हा बनाईब’ हुआ वायरल

भोजपुरी सॉन्ग ‘दुल्हा बनाईब’ में अंकुश राजा के साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही है. सॉन्ग में दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लग रही है. सॉन्ग को अंकुश के साथ सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल भागीरथ पाठक ने लिखा है और इसका म्यूजिक विराज जी ने दिया है. म्यूजिक डायरेक्टर सॉन्ग के नयन मौर्या है और कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर है. इसे एडिट सुजीत सिंह ने किया है. ये सॉन्ग डेंजर म्यूजिक पर जारी किया गया है. गाना तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

यहां देखें गाने का वीडियो

फैंस हुए गाना सुनकर क्रेजी

अंकुश राजा के नये गाने पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गाना हिट है बॉस. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या बावल गाना है भाई. गजब सॉन्ग है भैया. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया गाना सुनकर. एक यूजर ने लिखा, आपके गाने का इंतजार रहता है अंकुश भैया. एक यूजर ने लिखा, गाने के टक्कर में कोई दूसरा गाना नहीं है.

अंकुश राजा ने पहले रिलीज किया था ‘घात ऐ राजा’

31 अक्टूबर 2025 को अंकुश राजा ने ‘घात ऐ राजा’ सॉन्ग रिलीज किया था. ये सॉन्ग काफी वायरल हुआ था. इस सॉन्ग में सिंगर के साथ वीडियो में गौरी सुब्बा दिखी थी. इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखा था और इसे गाया अंकुश और राज और नंदनी सिंह ने.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘सरसों के साग’ ने मचाया धूम, ट्यूब टॉप में बेहद हसीन लगी सपना चौहान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola