स्टेट बैंक में स्पेशल कैडर ऑफिसर की वैकेंसी, यहां करें आवेदन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Dec 2025 5:00 PM
SBI SCO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशल कैडर ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 996 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
SBI SCO Recruitment 2025: अगर आप बैंक में अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो SBI SCO Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशल कैडर ऑफिसर यानी SCO के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 996 पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि ये भर्तियां वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े अहम पदों के लिए की जा रही हैं.
SBI की इस भर्ती में तीन अलग अलग पद शामिल हैं. VP Wealth (SRM) के 506 पद, AVP Wealth (RM) के 206 पद और Customer Relationship Executive के 284 पद रखे गए हैं. इस तरह कुल 996 वैकेंसी उपलब्ध हैं. उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से ज्यादा पदों पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
SBI SCO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
- Careers सेक्शन में जाकर SCO Recruitment 2025 से जुड़ा लिंक खोलें.
- नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता चेक करें.
- Apply Online पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
SBI SCO Recruitment 2025 Notification PDF
कैसे होगा सेलेक्शन?
SBI SCO भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह प्रोफेशनल रखी गई है. पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद पर्सनल, टेलीफोनिक या वीडियो इंटरव्यू लिया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर CTC पर भी चर्चा की जाएगी. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और कॉन्ट्रैक्ट की अवधि जॉइनिंग डेट से 5 साल की होगी. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है.
वैकेंसी डिटेल्स
SBI की इस भर्ती में तीन अलग अलग पद शामिल हैं. VP Wealth (SRM) के 506 पद, AVP Wealth (RM) के 206 पद और Customer Relationship Executive के 284 पद रखे गए हैं. इस तरह कुल 996 वैकेंसी उपलब्ध हैं. उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. एक से ज्यादा पदों पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










