बिहार में सरकारी वकील बनने का मौका, 300 पोस्ट पर भर्ती, सैलरी लाखों में

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

BPSC APO Recruitment 2026 (Official Website)

BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने APO के पोस्ट पर कुल 300 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 9 के तहत सैलरी सैलरी मिलेगी.

विज्ञापन

 BPSC APO Recruitment 2026: बिहार पुलिस सिलेक्शन कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पोस्ट पर भर्ती निकाली है. इसके माध्यम से APO के पोस्ट में कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी. जो उम्मीदवार लॉ  (LLB) की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी वकील के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

 BPSC APO Recruitment 2026 के तहत एलीजिबल कैंडिडेट्स बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

 BPSC APO Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • होमपेज पर  Prosecution Officer Recruitment 2026  लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजिबीलीटी और आयु सीमा 

APO के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री होनी चाहिए. बीपीएससी प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

 BPSC APO Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी डिटेल्स 

बीपीएससी के इस भर्ती के माध्यम से APO के पोस्ट में कुल 300 पदों कर वैकेंसी निकाली गई है. BPSC प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर रिक्रूट्मेंट 2026 के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 9 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 9 की सैलरी 53,100 से 1,67,800 रुपये प्रति माह होगी. 

यह भी पढ़ें: BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन