ePaper

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! फॉरेस्ट और जेल विभाग में भर्ती शुरू

Updated at : 28 Feb 2026 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
MPESB Recruitment 2026

MPESB Recruitment 2026 (Official Website)

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका. MPESB में 1679 पदों के लिए भर्ती 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. 10वीं,12वीं और ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

MPESB Recruitment 2026: एमपीईएसबी ने 1679 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.  यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं.साथ ही फॉरेस्ट डिपार्ट्मेंट और जेल डिपार्ट्मेंट में करियर बनाना चाहते हैं. इस रिक्रूट्मेंट के तहत वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट जैसे इम्पॉर्टेंट पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है.

इस रिक्रूट्मेंट  के लिए 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स भी अलग-अलग पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 तक है. MPESB भर्ती 2026 का एग्जाम डेट 7 अप्रैल 2026 को है. 

MPESB Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजिबीलीटी और आयु सीमा 

इस भर्ती (MPESB Recruitment 2026) के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड और फील्ड गार्ड के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए. जेल वॉर्डर के लिए अप्लाई करने वाले किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए. असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के पोस्ट के लिए किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए. MPESB रिक्रूट्मेंट 2026 में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 33 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

MPESB Recruitment 2026 Notification Check Here

MPESB Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

पोस्ट के नाम टोटल पद 
वन रक्षक (Forest Guard)728
क्षेत्र रक्षक (Field Guard)169
जेल प्रहरी (Jail Prahari)757
असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट25

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी वकील बनने का मौका, 300 पोस्ट पर भर्ती, सैलरी लाखों में

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola